लाइव न्यूज़ :

Fifa World Cup: जर्मनी के लोथार मथाउस के रिकॉर्ड की मेसी ने की बराबरी, बतिस्तुता के वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें और कितने हुए कारनामें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2022 08:26 IST

पहले मैच में सउदी अरब से अप्रत्याशित हार के बाद अर्जेंटीना ने जो वापसी की, वह किसी परीकथा से कम नहीं है। मैच से पहले मेस्सी झुके और अपनी बायीं हैमस्ट्रिंग को कसकर पकड़ते नजर आये जिससे फुटबॉल जगत और खासकर अर्जेंटीना के प्रशंसकों में दहशत फैल गई।

Open in App
ठळक मुद्देयह वही मेस्सी है जिसे सभी देखना चाहते हैंः क्रोएशिया के कोचअर्जेंटीना ने विश्व कप सेमीफाइनल नहीं हारने का अपना रिकॉर्ड कायम रखा।विश्व कप में सर्वाधिक 25 मैच खेलने के जर्मनी के लोथार मथाउस के रिकॉर्ड की भी उन्होंने बराबरी कर ली

विश्व कप जीतने का सपना संजोये लियोनेल मेस्सी ने अपने आखिरी टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और क्रोएशिया को 3 . 0 से हराकर अर्जेंटीना फुटबॉल के इस महासमर के आखिरी तिलिस्म पर पहुंच गई जहां उसका सामना फ्रांस या मोरक्को से होगा। पहले मैच में सउदी अरब से अप्रत्याशित हार के बाद अर्जेंटीना ने जो वापसी की, वह किसी परीकथा से कम नहीं है। मैच से पहले मेस्सी झुके और अपनी बायीं हैमस्ट्रिंग को कसकर पकड़ते नजर आये जिससे फुटबॉल जगत और खासकर अर्जेंटीना के प्रशंसकों में दहशत फैल गई। क्या फुटबॉल का यह सुपरस्टार सेमीफाइनल बीच में ही छोड़ देगा, यही सवाल सभी के जेहन में कौंध गया । लेकिन क्रोएशिया की किस्मत इतनी अच्छी नहीं थी । मेस्सी न सिर्फ खेले बल्कि विश्व कप में रिकॉर्ड 25वें मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया । उन्होंने एक पेनल्टी पर गोल दागा और जूलियन अलवारेज के दो गोल में सूत्रधार की भूमिका निभाई ।

मेसी के पास अब खिताब के साथ फुटबॉल को अलविदा कहने का सुनहरा मौका है। 35 वर्ष की उम्र में जिस तरह फुर्ती और कलात्मकता के साथ मेस्सी ने 69वें मिनट में अलवारेज को दूसरे गोल के लिये गेंद सौंपी, वह उनके आत्मविश्वास और हुनर की कहानी कहता है। अब तक इस विश्व कप में छह मैचों में वह खुद पांच गोल कर चुके हैं। 

अर्जेंटिना के फाइनल में पहुंचते ही रो पड़े कोच स्कालोनी

अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी मैच के बाद अपने आंसू नहीं रोक सके। उन्होंने कहा, 'मैं फख्र महसूस करता हूं कि उसका कोच हूं और उसे खेलते देखा। उससे दूसरे खिलाड़ियों, प्रशंसकों और पूरी दुनिया को प्रेरणा मिलती है।' क्रोएशिया का लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया जिसने 34वें मिनट से पांच मिनट के भीतर दो गोल गंवाये। पहले मेस्सी ने पेनल्टी को तब्दील किया और फिर अलवारेज ने दूसरा गोल दागा।

 नॉकआउट चरण में जापान और ब्राजील को पेनल्टी शूटआउट में हराने वाली क्रोएशिया के स्टार मिडफील्डर 37 वर्ष के लुका मोडरिच का भी यह आखिरी विश्व कप मैच रहा। उनकी जगह 81वें मिनट में दूसरे खिलाड़ी को उतारा गया। 

क्रोएशिया के कोच ने मेसी के बारे में क्या कहा?

क्रोएशिया के कोच ज्लात्को डालिच ने कहा, 'पहला गोल मैच को दूसरी दिशा में ले गया। यह वही मेस्सी है जिसे सभी देखना चाहते हैं।' 

अर्जेंटीना ने विश्व कप सेमीफाइनल नहीं हारने का अपना रिकॉर्ड कायम रखा

अर्जेंटीना ने विश्व कप सेमीफाइनल नहीं हारने का अपना रिकॉर्ड कायम रखा और छठी बार फाइनल में पहुंची। मेस्सी के नाम अर्जेटीना के लिये विश्व कप में सर्वाधिक 11 गोल हो गए हैं। उन्होंने गैब्रियल बतिस्तुता का रिकॉर्ड तोड़ा। बतिस्तुता के नाम वर्ल्ड कप में 10 गोल हैं जबकि मेसी के 11 हो चुके हैं। दिवंगत डिएगो मारडोना के नाम वर्ल्ड कप में 8 गोल हैं।

जर्मनी के लोथार मथाउस के इस रिकॉर्ड की बराबरी की 

विश्व कप में सर्वाधिक 25 मैच खेलने के जर्मनी के लोथार मथाउस के रिकॉर्ड की भी उन्होंने बराबरी कर ली। वहीं अलवारेज के चार गोल हो गए हैं जो मेस्सी और काइलियान एमबाप्पे से एक गोल पीछे हैं । विश्व कप सेमीफाइनल में दो गोल करने वाले वह 1958 के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं। पेले ने 1958 में 17 वर्ष की उम्र में यह कारनामा किया था। 

टॅग्स :फीफा विश्व कपलियोनेल मेसीफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!