लाइव न्यूज़ :

फीफा वर्ल्ड कप से पहले दमदार फॉर्म में लियोनेल मेसी, यूएई के खिलाफ अभ्यास मैच में अर्जेंटीना की 5-0 की जीत में दागा गोल

By भाषा | Updated: November 17, 2022 11:28 IST

फीफा वर्ल्ड कप का आगाज इसी हफ्ते से हो रहा है। विश्व कप से पहले अर्जेंटीना ने अपने आखिरी अभ्यास मैच में बुधवार को यूएई को 5-0 से हराया। अर्जेंटीना खिताब के प्रबल दावेदारों में से एक है।

Open in App
ठळक मुद्देफीफा वर्ल्ड कप से पहे अर्जेंटीना ने अपने अंतिम अभ्यास मैच में यूएई को 5-0 से हराया।इस अभ्यास मैच के दौरान लियोनेल मेसी पूरे समय मैदान पर रहे और इस दौरान गोल भी दागा।वर्ल्ड कप से पहले मेसी अर्जेन्टीना के लिए पिछले पांच मैच में 10 गोल कर चुके हैं।

अबुधाबी: स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी विश्व कप से पहले अर्जेन्टीना के अंतिम अभ्यास मैच के दौरान पूरे समय मैदान पर रहे और इस दौरान गोल भी दागा जिससे उनकी टीम ने यूएई को 5-0 से हरा दिया। खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल अर्जेन्टीना ने इसके साथ ही अपने अजेय क्रम को 36 मैच तक पहुंचा दिया।

मेसी ने मध्यांतर से पहले टीम की ओर से चौथा गोल दागा। इससे पहले उन्होंने जूलियन इवारेज की गोल करने में मदद भी की जिन्होंने 17वें मिनट में अर्जेन्टीना को बढ़त दिलाई। टीम की ओर से एंजेल डि मारिया ने दो गोल दागे जबकि जोकुन कोरिया ने एक गोल किया।

मेसी ने पिछले 5 मैच में दागे 10 गोल

मेसी अर्जेन्टीना के लिए पिछले पांच मैच में 10 गोल कर चुके हैं और उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय गोल की संख्या को 91 तक पहुंचाया। अर्जेन्टीना विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 22 नवंबर को ग्रुप सी में सऊदी अरब के खिलाफ करेगा। दूसरी तरफ जर्मनी ने पदार्पण कर रहे निकलास फल्करुग के गोल से मस्कट में ओमान को 1-0 से हराया।

पोलैंड ने वारसॉ में क्रिस्टोफ पियाटेक के अंतिम लम्हों में दागे गोल से चिली को 1-0 से हराया। इस मैच में स्टार खिलाड़ी रॉबर्ट लेवानदोवस्की नहीं खेले लेकिन उनके विश्व कप में 22 नवंबर को मैक्सिको के खिलाफ टीम के पहले मैच में खेलने की उम्मीद है।

मैक्सिको को अपने अंतिम अभ्यास मैच में स्पेन के गिरोना में स्वीडन के खिलाफ 1-2 से हार झेलनी पड़ी। क्रोएशिया ने रियाद में आंद्रेज क्रामारिक के गोल से सऊदी अरब को 1-0 से हराया।

 

 

 

 

टॅग्स :फीफा विश्व कपलियोनेल मेसीArgentina
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविश्व आंकड़ेः परमाणु ऊर्जा नहीं, अक्षय ऊर्जा का है भविष्य, सौर-पवन ऊर्जा में 793 गीगावॉट की वृद्धि

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!