लाइव न्यूज़ :

ईस्ट बंगाल और ओडिशा की नजरें सत्र की पहली जीत पर

By भाषा | Updated: January 2, 2021 18:57 IST

Open in App

वास्को, दो जनवरी एससी ईस्ट बंगाल और ओडिशा एफसी की टीमें इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें सत्र में रविवार को यहां के तिलक मैदान स्टेडियम में जब एक-दूसरे से भिड़ेगी तो दोनों का लक्ष्य सत्र की पहली जीत हासिल करने पर होगा।

टूर्नामेंट के मौजूदा सत्र में सिर्फ यही दोनों टीमें अब तक जीत का स्वाद चखने में नाकाम रही है।

ईस्ट बंगाल और ओडिशा तालिका में सबसे नीचे क्रमश: 10वें और 11वें स्थान पर है। दोनों टीमें अपने प्रदर्शन में निरंतरता को लेकर संघर्ष कर रही है। दोनों ने इस सत्र में एक समान पांच-पांच गोल ही किए हैं। ईस्ट बंगाल ने अब तक 13 गोल खाएं हैं तो ओडिशा ने 11 गोल खाएं हैं ।।

ईस्ट बंगाल की स्थिति हालांकि ओडिशा से थोड़ी बेहतर है जिसने पिछले चार मैचों में तीन मैच ड्रॉ खेले हैं और उसने अपने पांचों गोल पिछले तीन मैचों में किये है।

ईस्ट बंगाल के कोच रॉबी फॉलर का मानना है कि दोनों ही टीमें संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी तरह ही शायद वे भी मुश्किल समय से गुजर रहे है। वे कई बार अच्छा खेले और कई बार लड़खड़ाए तथा अलग-अलग क्षेत्रों में गोल खाएं। हम भी शायद उनके जैसे ही हैं, इसलिए यह एक अच्छा मैच होगा’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने लीग में कई बार देखा है, कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है। दोनों टीमें तीन अंक प्राप्त कर सकती है। मुझे पता है कि ओडिशा भी यही चाहता है लेकिन जो कोई भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा, वह निश्चित रूप से जीतेगा। ”

फॉलर चाहेंगे कि उनकी टीम दूसरे हाफ में खुद को मजबूत करें क्योंकि ईस्ट बंगाल ने इस सीजन में दूसरे हाफ में अब तक 10 गोल खाएं हैं।

ओडिशा के कोच बॉक्सटर को इस मैच से निरंतरता हासिल करने उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी टीम में बहुत सारी समानताएं देखता हूं। हमारे पास एक बहुत युवा टीम है जिसे मैदान पर समय की जरूरत है। उनके पास एक बहुत नयी टीम है जिसे मैदान पर समय की जरूरत है। उनके मैच करीबी रहे हैं। वे अपने खेल में निरंतरता लाना चाहेंगे और हम भी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलगातार 4 हार और जसप्रीत बुमराह ने 5 मैच में नहीं लिए कोई विकेट?, क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं, पूर्व स्टार खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल?

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!