लाइव न्यूज़ :

हिमा दास ने किया खुलासा, माता-पिता को नहीं दी थी विश्व चैम्पियनशिप में भाग लेने की जानकारी

By भाषा | Updated: September 29, 2018 00:33 IST

आईएएएफ अंडर-20 विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के बारे में अपने माता-पिता को नहीं बताया था जिसमें उन्होंने इतिहास रच दिया था। 

Open in App

मुंबई, 28 सितंबर। भारत की युवा धाविका हिमा दास ने शुक्रवार को खुलासा किया कि उन्होंने फिनलैंड में आईएएएफ अंडर-20 विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के बारे में अपने माता-पिता को नहीं बताया था जिसमें उन्होंने इतिहास रच दिया था। 

जुलाई में अठारह वर्षीय हिमा ने आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की महिलाओं की 400 मीटर फाइनल रेस में में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया था। 

हिमा ने कहा, ‘‘मैंने अपने माता-पिता को नहीं बताया था कि मैं इतने बड़े टूर्नामेंट में खेल रही हूं। मैंने उन्हें कहा कि यह एक छोटी सी प्रतियोगिता है। मेरे माता-पिता ने इसे टीवी पर देखा। मैंने अपने कमरे में पहुंचकर अपने पिता को फोन किया तो उन्होंने बताया कि वो सोने जा रहे थे। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कहा, मैं विश्व चैम्पियन बन गयी हूं और आप सो रहे हो, जिस पर मेरे पिता ने कहा कि सुबह देखते हैं। ’’ 

फिनलैंड में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा हिमा ने एशियाई खेलों में स्वर्ण के अलावा दो और पदक हासिल किये। उन्होंने कहा, ‘‘आगे का सफर चुनौतीपूर्ण होगा और मैं अच्छी ट्रेनिंग करूंगी। यह थोड़ा कठिन होगा। ’’ 

टॅग्स :हिमा दासएथलेटिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

भारतAsian Athletics Championships: सचिन यादव से हारते-हारते बचे अरशद नदीम?, 86.40 मीटर के साथ ओलंपिक चैंपियन ने जीता स्वर्ण, 85.16 मीटर के साथ सचिन ने जीता सिल्वर

विश्वUS: महिला वर्ग के खेलों में ट्रांसजेंडरों के भाग लेने पर रोक, डोनाल्ड ट्रंप ने लिया फैसला

अन्य खेलNeeraj Chopra-Kishore Jena Asian Games: पेरिस ओलंपिक 2024 में साथ ही धमाल मचाएंगे चोपड़ा और जेना, एशियाई खेल में जीते स्वर्ण और रजत

अन्य खेलAsian Games 2023 Overall medals tally: एशियाई खेल में अभी तक 80 पदक पर कब्जा, 18 स्वर्ण के साथ चौथे स्थान पर भारत, बैंस, सेबल, जेना और महिलाओं की 4x400 मीटर रिले ने रजत पदक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!