लाइव न्यूज़ :

दहिया या कुमार: नाडा ने रविंदर डोपिंग मामले में गलत पहलवान की पहचान करने पर माफी मांगी

By भाषा | Updated: February 2, 2020 08:29 IST

NADA: राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने रविंदर कुमार पर डोप परीक्षण में नाकाम रहने पर लगाया चार का बैन, पर क्यों मांगनी पड़ी उसे माफी, जानिए

Open in App
ठळक मुद्देनाडा ने रविंदर कुमार पर डोप परीक्षण में नाकाम रहने पर चार साल का बैन लगायानाडा ने रविंदर कुमार को रविंदर दहिया बताने के लिए माफी मांगी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने अंडर-23 विश्व चैम्पियनशिप के पदक विजेता का नाम गलती से डोप परीक्षण में नाकाम बताने पर शनिवार को माफी मांगी है। पहलवान रविंदर कुमार पर डोप परीक्षण में नाकाम रहने के कारण शुक्रवार को चार साल का प्रतिबंध लगा दिया गया लेकिन इस पूरे मामले में उस वक्त भ्रम की स्थिति पैदा हो गई जब नाडा ने उसे विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता बताया, जबकि ऐसा नहीं था।

दरअसल पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में रविंदर दहिया ने रजत पदक जीता था। रविंदर दहिया ने कहा कि नाडा ने उनका परीक्षण नहीं किया है। यह भ्रम एक जैसे नाम की वजह से हुआ। रविंदर दहिया ने शुक्रवार को ‘पीटीआई भाषा’ से कहा,‘‘ मैं वो रविंदर नहीं हूं जिसका जिक्र नाडा कर रहा है। नाडा ने मेरा परीक्षण नहीं किया है। मैंने वायु सेना में काम किया है, पुलिस के साथ नहीं।’’

नाडा ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अपनी गलती स्वीकार की। नाडा ने कहा, ‘‘ त्रुटि स्पष्टीकरण: आप सभी को यह सूचित करना है कि हाल ही में रविंदर कुमार के खिलाफ डोपिंग रोधी अनुशासन समिति (एडीडीपी) का एक आदेश पोस्ट किया है। यह स्पष्ट करना है कि वह पिछले साल अंडर -23 विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले रविंदर कुमार नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह पहचान में भूल करने की गलती है और हम इसके लिए माफी मांगते है।’’ इससे पहले शुक्रवार को नाडा के सोशल मीडिया पेज में कहा गया कि डोपिंग में नाकाम रहने वाले पहलवान ने पिछले वर्ष अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। बाद में इस बयान को वहां से हटा दिया गया। रविंदर का नमूना पिछले साल फरवरी- मार्च में जयपुर में 67वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती चैंपियनशिप के दौरान लिया गया था। नाडा ने उन्हें पिछले साल 14 मई को अस्थायी रूप से निलंबित किया था। 

टॅग्स :नाडारेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटनाडा ने डोप टेस्ट में चूकने पर यशस्वी जयसवाल और शैफाली वर्मा को जारी किया नोटिस

क्रिकेटस्मृति मंधाना और श्रेयस अय्यर की जगह अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल?, 348 खिलाड़ियों की सूची, देखिए

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!