लाइव न्यूज़ :

CWG 2022: रवि दहिया का दांव, कुश्ती में विपक्षी खिलाड़ी को 10-0 से मात देकर स्वर्ण पदक जीता, भारत के लिए 32वां मेडल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 6, 2022 22:27 IST

CWG 2022: टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि दहिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 57 किग्रा स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

Open in App
ठळक मुद्देनाइजीरिया के एबिकेवेनिमो वेल्सन को हराया।कुश्ती में 57 किलोग्राम भार वर्ग में 10-0 की जीत के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया है। 

CWG 2022: टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि कुमार दहिया ने कुश्ती में 57 किलोग्राम भार वर्ग में 10-0 की जीत के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया है। दहिया ने नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो वेल्सन को हराया। न्यूजीलैंड के सूरज सिंह और पाकिस्तान के असद अली को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया था।

भारत के लिए 32वां मेडल है। भारत की पूजा गहलोत ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाले जबकि अंशु मलिक को पदार्पण करते हुए रजत पदक मिला। दिव्या ककरान तथा मोहित ग्रेवाल ने कांस्य पदक हासिल किये।

राष्ट्रमंडल खेलों के लिये पायलट की प्रवेश परीक्षा में नहीं बैठ सके, लॉन बॉल्स में रजत पदक जीता

‘कमर्शियल पायलट’ बनने की चाह रखने वाले दिल्ली के नवनीत सिंह राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की लॉन बॉल्स में भारत को पहला पदक दिलाने के कारण रविवार को एक शीर्ष भारतीय एयरलाइन की प्रवेश परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे। 27 साल के नवनीत ने पुरुषों की फोर फाइनल्स स्पर्धा में उत्तरी आयरलैंड से हारकर रजत पदक जीतने के बाद कहा, ‘‘मुझे हाल में अपना कमर्शियल पायलट का लाइसेंस मिला और मुझे कल एयर इंडिया की प्रवेश परीक्षा में बैठना था लेकिन मैं कल तक नहीं पहुंच सकूंगा। लेकिन अंत में मेरे पास एक पदक है तो ठीक है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘टूर्नामेंट हमारे लिये बदलाव लाने वाला रहा। हमने यहां काफी लोगों को हैरान किया, विशेषकर सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर जीत से (क्योंकि लीग चरण में भारत इस टीम से हार गया था।) हम खुद भी इसके लिये तैयार नहीं थे। ’’

नवनीत इस चौकड़ी के युवा खिलाड़ी हैं, जिसमें चंदन कुमार सिंह, सुनील बहादुर और दिनेश कुमार काफी उम्रदराज हैं। ये अन्य तीन 2014 और 2018 में काफी करीब से पदक से चूक गये थे। चंदन बिहार के मुंगेर जिले में खेल शिक्षक हैं जबकि दिनेश और सुनील झारखंड पुलिस के साथ हैं।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सRavi DahiyaWrestling Federation of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!