लाइव न्यूज़ :

Commonwealth Games 2022: 36 सेकंड में विनेश ने स्टीवर्ट को दी पटखनी, रवि दहिया ने पाकिस्तान के असद अली को हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2022 19:33 IST

Commonwealth Games 2022: विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता कनाडा की सामंथा ली स्टीवर्ट के खिलाफ विनेश फोगाट का पहला मुकाबला कठिन था लेकिन उसने महज 36 सेकंड में जीत दर्ज की।

Open in App
ठळक मुद्दे कठिन चुनौती का इस भारतीय पहलवान ने बखूबी सामना किया।महिलाओं के 53 किलोवर्ग में चार ही पहलवान है।विनेश को अब श्रीलंका की चामोडिया केशानी मदुरावलागे डॉन से खेलना है।

Commonwealth Games 2022: अतीत के मानसिक और शारीरिक संघर्षों को पीछे छोड़कर विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक की दिशा में अगला कदम रख लिया, जबकि टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि दहिया भी कुश्ती में अपने वर्ग के फाइनल में पहुंच गए।

विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता कनाडा की सामंथा ली स्टीवर्ट के खिलाफ विनेश का पहला मुकाबला कठिन था लेकिन उसने महज 36 सेकंड में जीत दर्ज की। इसके बाद विनेश का सामना नाइजीरिया की मर्सी बोलाफुनोलुवा एडेकुरोये से हुआ जिसकी कठिन चुनौती का इस भारतीय पहलवान ने बखूबी सामना किया।

महिलाओं के 53 किलोवर्ग में चार ही पहलवान है। विनेश को अब श्रीलंका की चामोडिया केशानी मदुरावलागे डॉन से खेलना है। फॉर्म और फिटनेस के लिये जूझ रही विनेश टोक्यो ओलंपिक में पहले दौर से बाहर हो गई थी। टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि दहिया ने न्यूजीलैंड के सूरज सिंह और पाकिस्तान के असद अली को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया।

अब उनका सामना नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो वेल्सन से होगा। नवीन भी 74 किलोवर्ग में फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने नाइजीरिया के ओग्बोना एमैन्युअल जॉन को तकनीकी श्रेष्ठता पर हराया। इसके बाद सिंगापुर के हांग यू लोउ और इंग्लैड के चार्ली जेम्स बोलिंग को मात दी। अब वह पाकिस्तान के ताहिर मुहम्मद शरीफ से खेलेंगे।

महिलाओं के 50 किलो वर्ग में पूजा सिहाग ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टेले एल को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया। इसके बाद कैमरन की रेबेका एंडोलो मुआम्बो पर वाकओवर मिला । सेमीफाइनल में हालांकि वह कनाडा की मेडिसन बियांका पार्क्स से हार गई और अब स्कॉटलैंड की खिलाड़ी के खिलाफ कांस्य के लिये खेलेंगी। पुरुषों के 97 किलोवर्गमें दीपक भी कांस्य के लिये पाकिस्तान के तैयब रजा से खेलेंगे। भारत कुश्ती में तीन स्वर्ण समेत छह पदक जीत चुका है। 

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सविनेश फोगाटRavi DahiyaWrestling Federation of India
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!

अन्य खेलदिल्ली में पोलो इवेंट की शोभा बढ़ाएंगे मशहूर कवि कुमार विश्वास

अन्य खेलWorld Championships: पुरुष रिकर्व तीरंदाज व्यक्तिगत वर्ग में पदक की दौड़ से बाहर, भारत के लिए निराशाजनक