लाइव न्यूज़ :

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: खेल गांव में भारतीय परिसर के पास सीरिंज मिलने से हड़कंप, हो सकती है जांच

By विनीत कुमार | Updated: March 31, 2018 19:48 IST

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ सीरिंज उस जगह के बेहद पास मिली है जहां भारतीय खिलाड़ी रह रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 31 मार्च: ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 4 अप्रैल से शुरू हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले एक भारतीय कैंप से एक विवाद सामने आ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रमंडल खेल गांव में भारतीय दल के परिसर के पास सीरिंज मिले हैं। इसके बाद माना जा रहा है कि जल्द मामले की जांच शुरू हो सकती है। वहीं, एक भारतीय अधिकारी ने किसी गलत काम से इंकार किया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ सीरिंज उस जगह के बेहद पास मिली है जहां भारतीय खिलाड़ी रह रहे हैं। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया कि ये सीरिंज कहां से आए और ये किसके हैं। इस बीच राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के मुख्य कार्यकारी डेविड ग्रेवेमबर्ग ने बताया है कि खेलगांव के एक स्टाफ ने उन्हें सीरिंज मिलने की जानकारी दी और मामले की जांच की जाएगी। (और पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: शूटिंग में इन पांच चेहरों पर होगी भारतीय फैंस की नजर, गोल्ड पर लगेगा निशाना?)

दूसरी ओर भारतीय दल के साथ यहां आए भारतीय अधिकारी ने बताया है कि सीरिंज भारतीय खिलाड़ियों के कमरे से नहीं मिली है। भारतीय अधिकारी के अनुसार जिस बिल्डिंग में भारतीय खिलाड़ी रह रहे हैं, वहीं कई दूसरे देशों के खिलाड़ी भी रूके हुए हैं और परिसर भारतीय खिलाड़ियों का नहीं है। वहीं, ग्रेवेमबर्ग ने कहा, 'यदि लगता है कि इस मामले में जांच की जरूरत है तो सीजीएफ मेडिकल आयोग पूरी प्रक्रिया का पालन करेगा।' कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ी सारी खबरें यहां पढ़िए

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!