लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: ओमप्रकाश ने जीता अपना दूसरा ब्रॉन्ज, जीतू राय ने किया निराश

By विनीत कुमार | Updated: April 11, 2018 09:21 IST

50 मीटर पिस्टल का गोल्ड ऑस्ट्रेलिया के आस्ट्रेलिया के डेनियल रेपाकोली ने 227.2 के कुल स्कोर के साथ जीता।

Open in App

नई दिल्ली, 11 अप्रैल: ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में बुधवार को ओमप्रकाश मिठारवाल ने शूटिंग में एक और ब्रॉन्ज जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स के सातवें दिन ओमप्रकाश 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने कुल 201.1 स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इसके साथ ही भारत के मेडल्स की संख्या कुल 22 हो गई है। इसमें 11 गोल्ड, 4 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज हैं।

हालांकि, इसी स्पर्धा में जीतू राय ने निराश किया। 10 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में गोल्ड मेडल जीतने वाले जीतू राय इस स्पर्धा में केव 105 का स्कोर कर सके और 20 शॉट बार मेडल की दौड़ से बाहर हो गए। जीतू के बाहर होने की आशंका तभी हो गई थी जब वह क्वालिफिकेशन में छठा स्थान हासिल करते हुए फाइनल में पहुंचे थे। मिठारवाल दूसरे स्थान के साथ फाइनल में पहुंचे थे।

50 मीटर पिस्टल का गोल्ड ऑस्ट्रेलिया के आस्ट्रेलिया के डेनियल रेपाकोली ने 227.2 के कुल स्कोर के साथ जीता। वहीं, बांग्लादेश के शकील अहमद ने 220.5 अंक के साथ सिल्वर पर कब्जा जमाया। मिठारवाल का यह दूसरा ब्रॉन्ज है। इससे पहले उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीता था।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सजीतू राय
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेलCommonwealth Games 2026: भारत को लगा बड़ा झटका, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित कई प्रमुख खेल ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर

भारत'कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले ने खेल के प्रति पिछली सरकार के रवैये को दिखाया', खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यूपीए सरकार पर साधा निशाना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!