लाइव न्यूज़ :

आईएसएल के लिए क्वालीफाई करने वाले क्लब को मिलेगा एक करोड़ रुपये का इनाम: मेघालय के खेल मंत्री

By भाषा | Updated: September 24, 2021 20:26 IST

Open in App

शिलांग, 24 सितंबर मेघालय के खेल मंत्री बंटीडोर लिंगदोह ने शुक्रवार को इंडियन सुपर लीग के लिए क्वालीफाई करने वाली स्थानीय टीम के लिये एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।

मंत्री ने ‘रिन्तिह स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब’ के आधिकारिक विदाई समारोह में यह घोषणा की। यह क्लब चार से 25 अक्टूबर तक बेंगलुरु में होने वाले आई-लीग क्वालीफायर में भाग लेगा।

उन्होंने वित्तीय परेशानी के कारण राज्य के कई फुटबॉल क्लबों के संचालन को बनाये रखने पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने माना कि सरकार के समर्थन की कमी ने समस्या को और बढ़ा दिया है।

उन्होंने फुटबॉल के प्रशंसकों और खेल से जुड़े अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ मैं राज्य के फुटबॉल क्लबों को द्वितीय श्रेणी आई-लीग क्वालीफायर में जगह पक्की करने वाले क्लबों को 10 लाख रुपये, आई-लीग के लिए क्वालीफाई करने वालों के लिए 40 लाख रुपये और भारतीय की शीर्ष लीग आईएसएल के लिए क्वालीफाई करने वाले राज्य के क्लब के लिए एक करोड़ रुपये के नकद प्रोत्साहन की घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ’’

उन्होंने इस मौके पर खेल से जुड़ी कई और घोषणाएं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

पूजा पाठPanchang 25 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 25 April 2026: आज मकर राशिवालों के ज्ञान में होगी वृद्धि, मेष राशि के जातक शत्रुओं से रहें सावधान

स्वास्थ्यचेचक और पोलियो के बाद अब मलेरिया को विदा करने की बारी

भारतगर्म हवा के गुंबद से बढ़ता धरती का तापमान 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!