लाइव न्यूज़ :

छेत्री ने कहा, हमारे खिलाफ अच्छा खेलती है नेपाल की टीम

By भाषा | Updated: August 31, 2021 16:09 IST

Open in App

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को नेपाल के खिलाफ आगामी दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में विरोधी टीम से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।भारत को नेपाल से उसी की सरजमीं पर दो और पांच सितंबर को भिड़ना है।छेत्री ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) से कहा, ‘‘यह एक टीम के रूप में सुधार करने का हमारे पास शानदार मौका है। मौजूदा हालात को देखते हुए मैत्री मैच खेलने का मौका मिलना आसान नहीं था।’’उन्होंने कहा, ‘‘नेपाल महासंघ और सरकार ने हमें खेलने के लिए आमंत्रित किया और इस मौके के लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।’’छेत्री ने कहा, ‘‘नेपाल की टीम कड़ा खेल खेलती है, विशेषकर जब वे हमारे खिलाफ खेलते हैं और दो मैचों में हमारे सामने आने वाली कड़ी चुनौती से हम अच्छी तरह वाकिफ हैं। ’’छेत्री, प्रीतम कोटल और गुरप्रीत सिंह संधू के अलावा मौजूदा भारतीय टीम का कोई भी खिलाड़ी सीनियर टीम के साथ नेपाल नहीं गया है। ये तीनों 2015 में नेपाल गए थे जब भारतीय टीम ने 2018 रूस विश्व कप क्वालीफायर के प्ले आफ के लिए क्वालीफाई किया था।छेत्री चौथी बार नेपाल के दौरे पर जाएंगे।मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने कहा, ‘‘मैं सिर्फ इतनी उम्मीद करता हूं कि भारी बारिश नहीं हो।’’कोलकाता में तैयारी शिविर के दौरान भी काफी बारिश हुई थी लेकिन स्थिति चिंताजनक नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah Oath Ceremony: 275 में से 182 सीट जीतकर नेपाल के सबसे युवा पीएम बालेंद्र शाह?, ‘शुभ मुहूर्त’ दोपहर 12:34 बजे शपथ

अन्य खेलFIFA World Cup 2026 qualifiers: फीफा विश्व कप क्वालीफायर में धांधली!, कतर को जिताने के लिए टीम इंडिया के साथ बेइमानी, विवादास्पद गोल की बदौलत 2-1 से जीत, देखें वो वीडियो

अन्य खेलSunil Chhetri retires: कुवैत के खिलाफ ड्रॉ, करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री को विदाई, 94 गोल करने का रिकॉर्ड

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!