लाइव न्यूज़ :

छेत्री को आगामी मैत्री मैचों में भारतीय फुटबॉल टीम से अच्छे प्रदर्शन का भरोसा

By भाषा | Updated: March 22, 2021 15:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मार्च कोरोना वायरस बीमारी की चपेट में आने के कारण ओमान और यूएई के खिलाफ खेले जाने वाले मैत्री मुकाबले के लिए भारतीय टीम के साथ दौरे पर नहीं जाने से निराश राष्ट्रीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री चाहते है कि एशिया की दो मजबूत टीमों के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी मौके का पूरा फायदा उठाये।

छेत्री इस महीने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के बायो बबल से बाहर आने के बाद कोविड-19 की चपेट में आ गये थे। इसी वजह से वह 25 मार्च को ओमान और 29 मार्च यूएई के खिलाफ मैच नहीं खेल पायेंगे। ये दोनों मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे।

छेत्री ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की वेबसाइट से कहा, ‘‘ पूरे एक साल तक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से दूर रहना काफी निराशाजनक था। लेकिन ये अभूतपूर्व समय है, जो हमारे नियंत्रण में नहीं हैं। इसलिए, हमारे पास शिकायत करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। मैं दो मैत्री मैचों को लेकर रोमांचित और शुक्रगुजार हूं जिसमें भारतीय टीम दो मजबूत टीमों के खिलाफ खेलेगी। दुर्भाग्य से मैं इसका हिस्सा नहीं बन पाऊंगा।’’

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘ इन मैचों से मुझे काफी खुशी हो रही है। मैं हमेशा इस बारे में सोचता रहा हूं कि हम एशिया में बेहतर टीम तभी बन सकते है जब हमें शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिले। ओमान और यूएई उस परिपाटी में फिट बैठते हैं।’’

इस 36 साल के दिग्गज ने कहा, ‘‘ जब मैंने पहली बार संभावित विरोधी टीमों के बारे में सुना था तभी से मैं बेहद उत्साहित था, उस समय हालांकि यह सिर्फ एक संभावना थी। मुझे उम्मीद है कि हम एक टीम के रूप में इस मौके का अधिक से अधिक लाभ उठाएंगे।’’

छेत्री ने कहा कि हाल ही संपन्न हुए आईएसएल से भारतीय फुटबॉल को कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिले हैं।

उन्होने कहा, ‘‘ आईएसएल क यह सत्र पूरी तरह से युवाओं के नाम रहा। कई ऐसे खिलाड़ियों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया जिनके बारे में पहले ज्यादा नहीं पता था। मुझे यकीन है कि हम इसका फायदा उठा पायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!