लाइव न्यूज़ :

निचले पायदान पर काबिज चेन्नई और नेरोका की नजरें जीत पर

By भाषा | Updated: February 8, 2021 17:37 IST

Open in App

कोलकाता, आठ फरवरी आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट तालिका में नौवें स्थान पर काबिज चेन्नई सिटी एफसी और 10वें पायदान पर काबिज नेरोका एफसी की टीमें मंगलवार को यहां जब एक-दूसरे का सामना करेगी तो उनकी कोशिश जीत के साथ अपनी स्थिति बेहतर करने की होगी।

चेन्नई की टीम इस मैच में जीत के साथ तालिका में शीर्ष छह में पहुंच सकती है। उसे पिछले मैच में सुदेवा दिल्ली के खिलाफ 4-0 की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। नेरोका ने अपने पिछले मुकाबले में मोहमडन एससी को गोलरहित ड्रा पर रोका था।

चेन्नई के कोच सत्यसागर ने कहा, ‘‘ सुदेवा (दिल्ली एफसी) के खिलाफ अपने पिछले मैच में हमारी टीम में एकाग्रता की कमी थी। हमने अच्छी तरह से बचाव नहीं किया और हमें अपनी गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अपनी टीम पर भरोसा है और कल की जीत से टीम में काफी अंतर आयेगा। हम शीर्ष छह में पहुंच सकते है जिससे हमारा मनोबल बढ़ेगा।’’

नेरोका के कोच गिफ्ट रैखान ने कहा कि उन्हें अब हर मुकाबले को करो या मरो की तरह खेलना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें अब खेल में निरंतररता बनाये रखनी होगी। बचे हुए मैचों को करो या मरो स्थिति समझ कर खेलना होगा। कल के मैच में हमें पूरा अंक हासिल करना होगा। टीम में काफी सुधार हुआ है जो आने वाले मैचों में दिखेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा प्रबंधों की कवायद तेज, 70 हजार से डेढ़ लाख तक अर्द्ध सैनिक बलों की होगी तैनाती

क्राइम अलर्टगुप्तांग पर लगा पैर और मर गया: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, बचने के लिए गढ़ी अजीबोगरीब कहानी

कारोबारभारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर: $20 अरब का निवेश, 5,000 वीज़ा और ड्यूटी-फ्री एक्सेस, जानें मुख्य विशेषता

भारतVIDEO: बंगाल को कंगाल बना दिया… योगी का बड़ा आरोप, TMC पर सीधा वार

भारत'यह मेरी आखिरी रैली है, 4 मई को BJP के शपथ ग्रहण समारोह के लिए लौटूंगा': पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में बोले PM मोदी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!