लाइव न्यूज़ :

दीपा मलिक को एशियाई पैरा गेम्स में जीता कांस्य, एकता भयान ने किया निराश

By भाषा | Updated: October 12, 2018 15:49 IST

दीपा ने अपने चौथे प्रयास में 9.67 मीटर चक्का फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया।

Open in App

जकार्ता, 12 अक्टूबर। रियो पैरा ओलंपिक की पदक विजेता दीपा मलिक ने एशियाई पैरा खेलों में शुक्रवार को इंडोनेशिया के जकार्ता में महिलाओं के एफ 51/52/53 चक्का फेंक में कांस्य पदक जीता।

दीपा ने अपने चौथे प्रयास में 9.67 मीटर चक्का फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया। ईरान की इलनाज दारबियान ने 10.71 मीटर के नए एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि बहरीन की फातिमा नेदाम ने 9.87 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया। 

एक अन्य भारतीय एकता भयान ने भी इस स्पर्धा में हिस्सा लिया था, लेकिन वह चार प्रतिभागियों में 6.52 मीटर चक्का फेंककर चौथे स्थान पर रही। दीपा ने इससे पहले एफ 53/54 भाला फेंक में भी कांस्य पदक जीता था। 

एफ 51/52/53 में एथलीट के हाथों में पूरी ताकत और गति होती है, लेकिन उनके पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियों में ताकत नहीं होती है। उन्हें व्हील चेयर में बैठकर प्रतिस्पर्धा में भाग लेना होता है।  

टॅग्स :एशियन पैरा गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलAsian Para Games 2023 medals: 214 स्वर्ण, 167 रजत और 140 कांस्य पर चीन ने किया कब्जा, देखें ईरान, जापान और दक्षिण कोरिया ने कितने पदक पर किया कब्जा, देखें 10 टॉप लिस्ट

अन्य खेलAsian Para Games 2023 medals: 29 स्वर्ण सहित 111 मेडल पर कब्जा, चीन 500 के पार, देखें टॉप-6 देश की लिस्ट

अन्य खेलAsian Para Games 2023 Medals: 111 शुभ आंकड़ा, पैरा खिलाड़ियों ने इतिहास रचा, पीएम ने दी बधाई, चीन, ईरान, जापान, कोरिया के बाद टीम इंडिया

अन्य खेलAsian Para Games 2023: पहले एशियन गेम्स फिर एशियाई पैरा गेम्स में भारत ने लहराया परचम, पदकों का शतक किया पूरा

अन्य खेलSheetal Devi Asian Para Games 2023: दो स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला, जम्मू-कश्मीर की शीतल देवी का कारनामा, अपने पैरों से तीर चलाकर रचा इतिहास

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!