लाइव न्यूज़ :

ब्राजील को ईपीएल में खेल रहे आठ खिलाड़ियों के अक्टूबर में विश्व कप क्वालीफायर में खेलने का भरोसा

By भाषा | Updated: September 25, 2021 11:58 IST

Open in App

रियो दि जिनेरियो, 25 सितंबर (एपी) ब्राजील के कोच टिटे ने अक्टूबर में होने वाले तीन दौर के दक्षिण अमेरिका विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबलों के लिए इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में खेलने वाले आठ खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।

ब्रिटेन की सरकार के कोविड-19 नियमों के कारण इंग्लैंड के क्लबों ने अपने फुटबॉलरों को यात्रा करने से रोक दिया था जिसके एक महीने के बाद टीम में फिर वहां खेलने वाले खिलाड़ियों को जगह दी गई है।

ब्राजील सात अक्टूबर को कराकास में वेनेजुएला और इसके तीन दिन बाद बारानक्विला में कोलंबिया से खेलेगा। टीम को 14 अक्टूबर को उरूग्वे की मेजबानी करनी है।

ब्राजील का सॉकर परिसंघ पहले ही संघीय सरकार से पृथकवास के नियमों में छूट का आग्रह कर चुका है जिससे कि उसके ईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ी और उरूग्वे के एडिनसन कवानी को तीसरे मैच में उतारा जा सके।

ब्राजील की टीम 24 अंकों के साथ दक्षिण अमेरिका क्वालीफाइंग में शीर्ष पर चल रही है।

टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: एलिसन, एडरसन और वेवरटन।

डिफेंडर: थियागो सिल्वा, मारक्विनोस, एडर मिलिताओ, लुसास वेरिसिमो, डेनिलो, एलेक्सा सांद्रो, गुइलहेर्मे अराना और एमरसन रॉयल।

मिडफील्डर: कासेमिरो, फाबिन्हो, फ्रेड, एवर्टन रिबेइरो, लुकास पाक्वेटा, गर्सन और एडनिलसन।

फारवर्ड: नेमार, माथियस कुन्हा, रफिन्हा, गैब्रियल जीसस, गैब्रियल बारबोसा, विनि जूनियर और एंटोनी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर कस सकता है कानूनी शिकंजा, जदयू नेत्री ने दर्ज कराई प्राथमिकी

ज़रा हटकेओडिशा में एक आवारा कुत्ते ने ज़हरीले साँप से 30 बच्चों की जान बचाकर हीरो की तरह अपनी जान दी

क्राइम अलर्टबिहार के कटिहार में मुखिया पति ने मस्जिद में चोरी करने के आरोप में तीन लड़कों को दी तालिबानी सजा, दोनों बच्चों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया

भारतबिहार में भी 'ऑपरेशन लोटस'? कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह ने की सम्राट चौधरी से मुलाकात, पार्टी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा भी कर चुके हैं मुख्यमंत्री से मीटिंग

भारतएनसीसी ने मॉरीशस प्रतिनिधिमंडल को किया प्रभावित, कैडेट की घुड़सवारी से लेकर नेतृत्व क्षमता के कायल हुआ प्रतिनिधिमंडल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!