लाइव न्यूज़ :

टीम के साथियों के साथ अपमानजनक गाना गाने के लिए बाउचर ने माफी मांगी

By भाषा | Updated: August 23, 2021 17:48 IST

Open in App

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर और मौजूदा मुख्य कोच मार्क बाउचर ने अपने खेलने के दिनों के दौरान अपमानजनक गीत गाने वाले समूह का हिस्सा होने और टीम के अश्वेत साथियों को उपनाम देने के लिए माफी मांगी है।‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के अनुसार पॉल एडम्स सहित टीम के कुछ साथियों द्वारा नस्लवाद का आरोप लगाए जाने के बाद बाउचर ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण (एसजेएन) समिति को 14 पन्ने का हलफनामा दिया है।एडम्स से एसजेएन के समक्ष सुनवाई के दौरान दावा किया था कि बाउचर टीम के उन साथियों में शामिल थे जिन्होंने गाने में उन पर नस्ली टिप्पणी की थी। बाउचर ने कहा कि उन्होंने एडम्स का कोई उपनाम नहीं रखा था।आरोपों के जवाब में बाउचर ने कहा कि उन्हें और टीम के उनके साथियों को अधिक संवेदनशील होना चाहिए था।बाउचर ने हलफनामे में लिखा, ‘‘मैं किसी भी आपत्तिजनक आचरण, वास्तविक या कथित, के लिए क्षमा चाहता हूं जिसके लिए मुझे जिम्मेदार ठहराया गया है।’’उन्होंने कहा, ‘‘उपरोक्त समय के दौरान हमें, टीम, कोचिंग स्टाफ, चयनकर्ताओं और सीएसए को अधिक संवेदनशील होना चाहिए था और ऐसा माहौल तैयार करना चाहिए था जहां टीम के सभी सदस्य इन मुद्दों के बारे में बात कर सकते।’’बाउचर ने साथ ही कहा कि टीम के साथियों के साथ अपमानजनक गीत गाने या अपमानजनक उपनाम रखने में किसी भी तरह की भूमिका के लिए उन्हें बेहद खेद है और माफी मांगते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: भाला फेंकने वाली खिलाड़ी अन्नू रानी की शादी में पहुंची पुलिस, दूल्हा-दुल्हन के खिलाफ FIR हुई दर्ज

क्रिकेटIPL 2024: 'हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में पूरा समर्थन प्राप्त था', मार्क बाउचर ने पंड्या के नेतृत्व का किया बचाव

क्रिकेटIPL 2024: रितिका के इंस्टाग्राम बम ने MI के कोच मार्क बाउचर की रोहित शर्मा को कप्तान से हटाने की थ्योरी को किया ध्वस्त, मचा हंगामा

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए लिखी चिट्ठी, बताया सामाजिक न्याय का पूरोधा

भारतब्लॉग: सामाजिक आंदोलनों के आगे लड़खड़ाती राजनीति

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!