लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में दर्शकों के बिना भी जारी रहेगा आस्ट्रेलियाई ओपन

By भाषा | Updated: February 12, 2021 10:33 IST

Open in App

मेलबर्न, 12 फरवरी (एपी) पृथकवास होटल में कोरोना संक्रमण का मामला आने के बाद विक्टोरिया प्रदेश सरकार ने शनिवार से लॉकडाउन लागू करने का ऐलान किया हालांकि अगले पांच दिन आस्ट्रेलियाई ओपन को दर्शकों के बिना जारी रखने की अनुमति दे दी है ।

विक्टोरिया के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने शुक्रवार को प्रदेश भर में पांच दिन के लॉकडाउन की घोषणा की । इसके तहत लोग जरूरी सामान खरीदने, सेवा कार्य या काम के अलावा बाहर नहीं निकल सकेंगे ।

उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलियाई ओपन जारी रह सकता है क्योंकि ये लोग अपने कार्यस्थल पर हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ इसके लिये स्टाफ न्यूनतम रखा जाये । आस्ट्रेलियाई ओपन होगा लेकिन दर्शक मौजूद नहीं रहेंगे ।’’

स्कूल और यूनिवर्सिटी सोमवार से बुधवार तक बंद रहेंगी । इसके अलावा शादी या धार्मिक आयोजन के लिये लोगों के जुटने पर प्रतिबंध रहेगा ।

लॉकडाउन की घोषणा से पहले मेलबर्न पार्क में आये दर्शकों को प्रवेश द्वार पर ही सामाजिक दूरी बनाये रखने, सैनिटाइजर के इस्तेमाल और नाक के ऊपर तक मास्क लगाने की हिदायत दी गई।

आस्ट्रेलियाई ओपन आठ से 21 फरवरी तक चलेगा । इससे पहले यहां पहुंचाने वाली चार्टर्ड फ्लाइट में कोरोना के मामले पाये जाने के बाद खिलाड़ियों को 14 दिन कड़े पृथकवास में रहना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJabalpur Cruise Accident: 9 की मौत और 29 को बचाया, मृतक परिजन को 6 लाख और घायलों को 50000 रुपये?

भारतकांग्रेस नेता पवन खेड़ा को राहत?, सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

भारतJabalpur Cruise Accident: मौत भी नहीं जुदा कर पाई ममता; एक-दूसरे को थामे मिले मां-बेटे के शव, क्रूज दुर्घटना की सबसे दर्दनाक तस्वीर

भारतबंगाल चुनाव हार रहीं ममता बनर्जी?, उपेंद्र कुशवाहा और राजीव रंजन प्रसाद ने कहा-हारने के बाद दीदी कह सकें ईवीएम से छेड़छाड़, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!