लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई ओपन : मेदवेदेव , स्वितलोना चौथे दौर में

By भाषा | Updated: February 13, 2021 13:54 IST

Open in App

मेलबर्न, 13 फरवरी (एपी) आस्ट्रेलियाई ओपन के छठे दिन खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल को सराहने के लिये कोई दर्शक कोर्ट पर नहीं था जबकि चौथी रैंकिंग वाले दानिल मेदवेदेव और दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना ने चौथे दौर में जगह बना ली ।

स्वितोलिना ने 26वीं रैंकिंग वाली यूलिया पुतिनत्सेवा को 6 . 4, 6 . 0 से हराया जबकि मेदवेदेन ने पांच सेटों के मुकाबले में दुनिया के 28वें नंबर के खिलाड़ी फिलीप क्राजिनोविच को 6 . 3, 6 . 3, 4 . 6, 3 . 6, 6 . 0 ने मात दी ।

एक होटल में कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद विक्टोरिया प्रांत में पांच दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है ।इससे पहले पांच दिन रोज 30000 दर्शक कोर्ट पर आ रहे थे ।

स्वितोलिना 2019 में विम्बलडन और अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल तक पहुंची थी ।

मेदवेदेव का विजय अभियान इस जीत के साथ 17 मैचों का हो गया । उन्होंने 2020 में सत्र का आखिरी एटीपी फाइनल्स जीता था । पिछले साल अमेरिकी ओपन फाइनल में पहुंचे मेदवेदेव का सामना अब मैकेंजी मैकडोनाल्डा से होगा ।

वहीं 61वीं रैंकिंग वाली जेसिका पेगुला ने क्रिस्टीना म्लादेनोविच को 6 . 2, 6 . 1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया ।पहले दौर में उसने दो बार की चैम्पियन विक्टोरिया अजारेंका को हराया था । अब उसका सामना स्वितोलिना से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs MI: मुंबई इंडियंस की 9 मुकाबलों में 7वीं हार, चेपॉक में सीएसके की 8 विकेट से जीत, कप्तान गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की मैच विनिंग पारी

क्रिकेटCSK vs MI: कार्तिक शर्मा का अर्धशतक, मुंबई की गेंदबाजी हुई फ्लॉप, चेन्नई ने 8 विकेट से जीता मैच

क्रिकेटCSK vs MI: कप्तान गायकवाड़ का कमाल, CSK ने 8 विकेट से MI को हराया

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd T20I: बेवन जैकब्स ने अपना पहला अर्धशतक जड़कर न्यूज़ीलैंड को दिलाई 6 विकेट से जीत, 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर

भारतपंजाब में संदीप पाठक के खिलाफ मुकदमा, आम आदमी पार्टी-भाजपा में रार तेज, जानें घटनाक्रम?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!