लाइव न्यूज़ :

मानवीर, कृष्णा के दो-दो गोलों से एटीके मोहन बागान ने ओडिशा को हराया

By भाषा | Updated: February 6, 2021 21:59 IST

Open in App

बम्बोलिम, छह फरवरी मानवीर सिंह और रॉय कृष्णा के दो-दो गोलों की मदद से मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान ने शनिवार को यहां के जीएमसी स्टेडियम में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच में ओडिशा एफसी को 4-1 से हरा दिया।

एटीके मोहन बागान के लिए मानवीर ने 11वें और 54वें मिनट में दो गोल किए। उनके अलावा रॉय कृष्णा ने तीन मिनट के अंदर दो गोल कर टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित की। उन्होंने 83वें मिनट में पेनल्टी पर अपना पहला और 86वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। कृष्णा ने इससे पहले दोनों गोल में मानवीर की मदद भी की थी।

ओडिशा एफसी के लिए एकमात्र गोल कप्तान कोले एलेक्जेंडर ने 45वें मिनट में किया।

एटीके मोहन बागान की 15 मैचों में यह नौवीं जीत है और वह मजबूती के साथ दूसरे नंबर पर कायम है। टीम के अब 30 अंक हो गए हैं।

एटीकेएमबी की इस सत्र में ओडिशा के खिलाफ यह लगातार दूसरी जीत है। ओडिशा को 15 मैचों में नौवीं हार झेलनी पड़ी है। टीम आठ अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअदरक, लहसुन, जीरा, मेथी दाना, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया, 7 चीजें मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बनाती हैं, अकेले सब्जी नहीं?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कसा तंज

विश्वविदेशों में बसे भारतीय प्रवासियों को देश के प्रति पूरी तरह वफादार रहना चाहिए?, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा-संघ के मूल्यों को अपने तरीकों से आगे बढ़ाते हैं पीएम मोदी

भारतमौत से 2-4 दिन पहले 25 और 18-24 घंटे पहले 9 चोट निशान?, हिरासत में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान जसविंदर सिंह?, शरीर पर 34 चोटें

भारतनंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे सुवेंदु अधिकारी?, कहा-बिहार में चारा घोटाला और बंगाल में अनाज घोटाला, TMC का सूपड़ा साफ, वीडियो

भारतमंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा- एक रुपये पर हलफनामा देने वाला, बच्चों की झूठी कसम खाने वाला 'रहमान डकैत' शीशमहल 2 देखिए?, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!