लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता अमित पांगल अर्जुन पुरस्कार के लिए नॉमिनेट

By भाषा | Updated: September 11, 2018 17:11 IST

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज अमित पांगल को भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 11 सितंबर। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज अमित पांगल को भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने इस साल के अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया है।

अमित ने लाइट फ्लाईवेट (49 किग्रा) में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन हसनब्वाय दुसमातोव को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। अमित के अलावा मुक्केबाजी संघ ने सोनिया लाठेर और गौरव बिधूड़ी के नाम की भी सिफारिश की है।

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले आठवें भारतीय मुक्केबाज बने अमित ने कहा, ‘‘अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित होना सम्मान की बात है। मैं अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं। मेरा पदक ही मेरी कहानी बयां करता है और मैं हमेशा यही चाहता था।’’

उनके नाम पर विचार किया जाएगा या नहीं इस पर संदेह है लेकिन 2012 में उन्हें डोपिंग का दोषी पाया गया था जिसके लिये उन्होंने एक साल का प्रतिबंध भी झेला था। 

उन्होंने अनजाने में यह गलती की थी और ऐसा तब हुआ था जब वह युवा स्तर पर खेल रहे थे। इन तथ्यों को ध्यान में रखकर ही बीएफआई ने उनका नाम मंत्रालय के पास भेजा। 

अमित ने कहा, ‘‘ऐसा तब हुआ जब मैं बच्चा था और मैं कुछ नहीं जानता था। मैं तब किशोर था और तब मुझे चेचक हो गया था। संभवत: तब चिकित्सक ने मुझे जो दवाईयां दी थी उनमें ही कुछ ऐसा था जिससे मेरा परीक्षण पाजीटिव आया था।’’

टॅग्स :अर्जुन अवॉर्डएशियन गेम्समुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!