लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स: सेपकटकरा खेल क्या है जिसमें भारत ने पहली बार जीता मेडल, जानिए

By भाषा | Updated: August 21, 2018 19:29 IST

मणिपुर में खेल काफी लोकप्रिय है और टीम के 12 सदस्यों में से आठ मणिपुर के जबकि अन्य दिल्ली के हैं।

Open in App

पालेमबांग, 21 अगस्त: भारत ने पुरूष रेगू टीम स्पर्धा में आज यहां गत विजेता थाइलैंड से हारने के बावजूद एशियाई खेलों में सेपकटकरा में अपना पहला पदक जीता। भारत की पुरूष रेगू टीम थाइलैंड से 0-2 से हार गयीं लेकिन उसने कांस्य जीता क्योंकि सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को पदक दिया जाता है।

भारत ने ईरान को 21-16, 19-21, 21- 17 से हराने के साथ एशियाई खेलों में जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत की थी। हालांकि भारत ग्रुप बी के दूसरे मैच में इंडोनेशिया से 0-3 से हार गया लेकिन फिर भी अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रहा। अंतिम चार में पहुंचने के साथ ही उसका कम से कम कांस्य पदक पक्का हो गया था। सेपकटकरा 1990 से एशियाई खेलों का हिस्सा है। भारत 2006 से सेपकटकरा की स्पर्धा में हिस्सा लेता रहा है और धीरे धीरे प्रदर्शन सुधार रहा है। 

सेपकटकरा वॉलीबाल की शैली का खेल है जिसमें खिलाड़ी अपने पैर, सिर, घुटने और सीने से गेंद को मार कर नेट के पार विरोधी टीम के पास भेजते हैं। एशियाई खेलों में सेपकटकरा में छह देश भाग ले रहे हैं जिसमें थाईलैंड, मलेशिया और दक्षिण कोरिया ग्रुप ए में है जबकि भारत, ईरान और इंडोनेशिया के साथ ग्रुप बी में है। 

खेल में थाइलैंड और मलेशिया परंपरागत ताकत रहे हैं। थाइलैंड ने एशियाई खेलों में सेपकटकरा में अब तक 22 स्वर्ण पदक जीते हैं जबकि मलेशिया के खाते में पांच स्वर्ण हैं।

मुख्य कोच हेमराज ने कहा कि भारतीय टीम पिछले दो महीने से थाइलैंड से प्रशिक्षण ले रही थी और इससे उसके प्रदर्शन पर असर पड़ा।उन्होंने पीटीआई से कहा, 'हमारे खिलाड़ी अब आगे इससे बेहतर प्रदर्शन ही करेंगे। सरकार ने सेपकटकरा को प्राथमिकता वाले खेलों की सूची में डाला है और हम अच्छे प्रदर्शन के साथ उनके इस भरोसे को कायम रखेंगे।' 

मणिपुर में खेल काफी लोकप्रिय है और टीम के 12 सदस्यों में से आठ मणिपुर के जबकि अन्य दिल्ली के हैं। टीम के एक अन्य अधिकारी मुहिंद्रो सिंह थोकचोम ने कहा, 'देश के बाकी हिस्से के लोगों की तुलना में मणिपुर के लोग खेल को तेजी से समझते हैं। वे नैसर्गिक रूप से चुस्त होते हैं और पैरों का काफी अच्छे से इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह खेल देश के अन्य हिस्सों में भी लोकप्रिय हो रहा है।' 

टॅग्स :एशियन गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

क्रिकेट2026 ऐची-नागोया एशियाई खेलः जापान में लगेंगे चौके और छक्के, 19 सितंबर-चार अक्टूबर तक एशियाई खेल महाकुंभ

भारतIndia vs Pakistan, Asian Champions Trophy 2024: 4 मैच, 19 गोल और 4 जीत, शीर्ष पर टीम इंडिया, अब पाकिस्तान को धोने की बारी!, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

अन्य खेल4 March History: 1951 में भारत ने किया कारनामा, पहले एशियाई खेलों के आयोजन, 15 स्वर्ण पदकों के साथ 51 पदक पर किया कब्जा

अन्य खेलWomen’s Asian Champions Trophy Title: भारत ने फाइनल में जापान को 4-0 से रौंदकर 2016 के बाद दूसरा खिताब जीता, 8000 फैंस के सामने शानदार प्रदर्शन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!