Women’s Asian Champions Trophy Title: भारत ने फाइनल में जापान को 4-0 से रौंदकर 2016 के बाद दूसरा खिताब जीता, 8000 फैंस के सामने शानदार प्रदर्शन

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 6, 2023 11:11 AM2023-11-06T11:11:39+5:302023-11-06T12:04:39+5:30

Women’s Asian Champions Trophy Title: भारत के लिए संगीता (17वें मिनट), नेहा (46वें मिनट), लालरेमसियामी (57वें मिनट) और वंदना कटारिया (60वें मिनट) ने गोल दागे। संगीता और वंदना ने मैदानी गोल दागे जबकि नेहा और लालरेमसियामी ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए।

India lifts Women’s Asian Champions Trophy title after thumping win over clinched a 4-0 win against Japan final | Women’s Asian Champions Trophy Title: भारत ने फाइनल में जापान को 4-0 से रौंदकर 2016 के बाद दूसरा खिताब जीता, 8000 फैंस के सामने शानदार प्रदर्शन

file photo

Highlightsजापान को 4-0 से हराकर एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। शॉट को भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया ने रोक दिया। एशियाई खेलों के कांस्य पदक के प्लेऑफ में भी जापान को 2-1 के समान अंतर से हराया था।

Women’s Asian Champions Trophy Title: झारखंड में महिला हॉकी टीम ने कमाल कर दिया। 8000 की आधिकारिक क्षमता वाले मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में धमाल किया। भारत ने फाइनल में जापान के खिलाफ 4-0 से जीत के साथ 2016 के बाद अपना दूसरा खिताब जीता।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एकतरफा फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। भारत के लिए संगीता (17वें मिनट), नेहा (46वें मिनट), लालरेमसियामी (57वें मिनट) और वंदना कटारिया (60वें मिनट) ने गोल दागे। संगीता और वंदना ने मैदानी गोल दागे जबकि नेहा और लालरेमसियामी ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए।

कोबायाकावा शिहो ने 22वें मिनट में जापान के लिए गोल किया था लेकिन वीडियो रेफरल के बाद उनके इस प्रयास को खारिज कर दिया गया। जापान को 52वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक भी मिला था लेकिन काना उराता के शॉट को भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया ने रोक दिया।

भारत ने इससे पहले टूर्नामेंट के लीग चरण और एशियाई खेलों के कांस्य पदक के प्लेऑफ में भी जापान को 2-1 के समान अंतर से हराया था। हांगझोउ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले चीन ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

चेन यी (तीसरे मिनट) और लूओ टियानटियान (47वें मिनट) ने चीन के लिए गोल दागे। कोरिया के लिए मैच का इकलौता गोल अन सुजिन ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया। चीन ने इससे पहले एशियाई खेलों के फाइनल में भी कोरिया को 2-0 से हराया था।

Web Title: India lifts Women’s Asian Champions Trophy title after thumping win over clinched a 4-0 win against Japan final

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे