लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स: जोशना चिनप्पा ने आठ बार की विश्व चैंपियन निकोल को हराया, भारत महिला स्क्वैश में गोल्ड के करीब

By भाषा | Updated: August 31, 2018 16:17 IST

Squash: जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लीकल की अगुवाई में भारत ने स्क्वैश में महिला टीम फाइनल में बनाई जगह

Open in App

जकार्ता, 31 अगस्त: जोशना चिनप्पा ने आठ बार की विश्व चैम्पियन निकोल डेविड को हराया जिससे भारतीय महिला स्क्वाश टीम ने गत चैंपियन मलेशिया को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों के फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लीकल कार्तिक, सुनयना कुरुविला और तन्वी खन्ना की भारतीय टीम ने इसके साथ ही स्वर्ण पदक की ओर कदम रख दिया।  फाइनल में उनका सामना हॉन्ग कॉन्ग से होगा।

दुनिया की 16वें नंबर की खिलाड़ी चिनप्पा को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ आखिरी पूल मैच में गुरुवार को एनी यू ने हराया था। भारत 1-2 से हारकर हॉन्ग कॉन्ग के बाद दूसरे स्थान पर रहा और उसे मलेशिया के रूप में कठिन प्रतिद्वंद्वी मिला। हार के बाद अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सकी चिनप्पा ने अगले ही दिन उस गम से उबरते हुए डेविड को हराया जो पांच बार एशियाड में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

दर्शकों का समर्थन भी डेविड को हासिल था लेकिन इससे चिनप्पा विचलित नहीं हुईं। उन्होंने 12-10, 11-9, 6-11, 10-12, 11-9 से हराया। दुनिया की 19वें नंबर की खिलाड़ी दीपिका भी गुरुवार को जोए चान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थीं लेकिन शुक्रवार को उन्होंने दुनिया की पूर्व पांचवें नंबर की खिलाड़ी लो वी वर्न को हराया, उन्होंने 11-2, 11-9, 11-7 से जीत दर्ज की। 

दीपिका ने कहा, 'हॉन्ग कॉन्ग काफी कठिन टीम है लेकिन आज की जीत से हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ा है।' 

टॅग्स :एशियन गेम्सदीपिका पल्लीकल
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

क्रिकेट2026 ऐची-नागोया एशियाई खेलः जापान में लगेंगे चौके और छक्के, 19 सितंबर-चार अक्टूबर तक एशियाई खेल महाकुंभ

भारतIndia vs Pakistan, Asian Champions Trophy 2024: 4 मैच, 19 गोल और 4 जीत, शीर्ष पर टीम इंडिया, अब पाकिस्तान को धोने की बारी!, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

अन्य खेल4 March History: 1951 में भारत ने किया कारनामा, पहले एशियाई खेलों के आयोजन, 15 स्वर्ण पदकों के साथ 51 पदक पर किया कब्जा

अन्य खेलWomen’s Asian Champions Trophy Title: भारत ने फाइनल में जापान को 4-0 से रौंदकर 2016 के बाद दूसरा खिताब जीता, 8000 फैंस के सामने शानदार प्रदर्शन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!