लाइव न्यूज़ :

एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप: अमित पंघल, पूजा रानी ने जीते गोल्ड मेडल, दो अन्य भारतीयों को सिल्वर

By भाषा | Updated: April 26, 2019 16:06 IST

Asian Boxing Championships: भारतीय बॉक्सरों अमित पंघल और पूजा रानी ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीते, भारत ने जीते कुल 17 मेडल

Open in App

बैंकॉक, 26 अप्रैल: अमित पंघल ने शुक्रवार को 52 किलो कैटिगरी में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कोरिया के इंक्यू किम को हराते हुए भारत को इस प्रतियोगिता का पहला गोल्ड दिलाया। इसके बाद महिलाओं की 81 किलो कैटिगरी में पूजा रानी ने वर्ल्ड चैंपियन वांग लीना को हराते हुए भारत को दूसरा गोल्ड दिलाया।

भारत ने पहली बार महिलाओं और पुरुषों के लिए एक साथ आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में 13 मेडल जीते, जिनमें दो गोल्ड, चार सिल्वर और सात ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

भारतीय मुक्केबाज अमित पंघल (52 किलो) ने एशियाई चैंपियनशिप में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीता जबकि दो अन्य को सिल्वर मेडल मिले। पिछले साल एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाले पंघल ने कोरिया के किम इंक्यू को हराया। उन्होंने फरवरी बुल्गारिया में स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट में भी स्वर्ण पदक जीता था।

इस साल की शुरुआत में 49 किलो से 52 किलो में आने के बाद पंघल का यह पहला टूर्नामेंट है। उन्होंने 2015 में कांस्य पदक जीता था। राष्ट्रीय चैंपियन दीपक सिंह (49 किलो) और कविंदर सिंह बिष्ट (56 किलो) को रजत पदक मिले। पंघल ने आक्रामक अंदाज में खेलना शुरू किया और विरोधी के पास उनके हमलों का कोई जवाब नहीं था।

इससे पहले दीपक को उज्बेकिस्तान के नोदिरजोन मिर्जामेदोव ने बंटे हुए फैसले पर हराया। भारतीय दल ने रैफरी को रिव्यू के लिये पीला कार्ड भी दिया जो इस साल प्रायोगिक आधार पर टूर्नामेंट में शुरू किया गया है। इसके तहत कोचों के पास किसी फैसले के खिलाफ अपील करने के लिये एक मिनट का समय होता है। मुकाबले के स्लो मोशन फुटेज रैफरी देखता है तो उस पर अंतिम फैसला लेता है। संबंधित टीम के पक्ष में फैसला नहीं आने पर राष्ट्रीय महासंघ को 1000 डॉलर जुर्माना देना पड़ता है। भारत के हाई परफॉर्मेंस निदेशक सैंटियागो नीवा ने कहा, 'हम फैसला बदला नहीं सके लेकिन विरोध दर्ज कराया।'

बिष्ट को उजबेकिस्तान के मिराजिजबेक मिर्जाहेलिलोव ने मात दी । उत्तराखंड का यह मुक्केबाज दाहिनी आंख पर पट्टी बांधकर खेल रहा था चूंकि सेमीफाइनल में उसे चोट लगी थी। 

टॅग्स :मुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!