लाइव न्यूज़ :

अश्विन ने भारत में टेस्ट विकेट चटकाने के मामले में हरभजन को पीछे छोड़ा

By भाषा | Updated: February 14, 2021 17:12 IST

Open in App

चेन्नई, 14 फरवरी सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन रविवार को हरभजन सिंह को पीछे छोड़कर भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गये।

अश्विन ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी बेहरतीन ऑफ स्पिन से बेन स्टोक्स को आउट करने के बाद हरभजन को पीछे छोड़ा जिनके नाम 28.76 के औसत से 265 विकेट दर्ज हैं।

अश्विन ने अभी तक 76 टेस्ट में 25.26 के शानदार औसत से कुल 391 विकेट चटकाये हैं। 34 वर्षीय अश्विन ने 29 बार पांच विकेट झटकने का कारनामा किया और सात बार उन्होंने 10 विकेट चटकाये हैं जिसमें एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 59 रन देकर सात विकेट और मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 रन देकर 13 विकेट लेने का रहा है।

अश्विन ने घरेलू सरजमीं पर 266 विकेट 22.67 के औसत से चटकाये हैं। महान स्पिनर अनिल कुंबले भारत में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं जिन्होंने 24.88 के औसत से 350 विकेट लिये हैं।

कुंबले भारत के टेस्ट मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं जिनके नाम 619 विकेट हैं।

हरभजन इस सूची में 417 विकेट से तीसरे और 400 विकेट के करीब बढ़ रहे अश्विन चौथे स्थान पर हैं। कपिल देव इस सूची में 434 विकेट से दूसरे नंबर पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs MI: मुंबई इंडियंस की 9 मुकाबलों में 7वीं हार, चेपॉक में सीएसके की 8 विकेट से जीत, कप्तान गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की मैच विनिंग पारी

क्रिकेटCSK vs MI: कार्तिक शर्मा का अर्धशतक, मुंबई की गेंदबाजी हुई फ्लॉप, चेन्नई ने 8 विकेट से जीता मैच

क्रिकेटCSK vs MI: कप्तान गायकवाड़ का कमाल, CSK ने 8 विकेट से MI को हराया

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd T20I: बेवन जैकब्स ने अपना पहला अर्धशतक जड़कर न्यूज़ीलैंड को दिलाई 6 विकेट से जीत, 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर

भारतपंजाब में संदीप पाठक के खिलाफ मुकदमा, आम आदमी पार्टी-भाजपा में रार तेज, जानें घटनाक्रम?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!