लाइव न्यूज़ :

तीरंदाजी विश्व कप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, दीपिका कुमारी और अतनु दास ने जीता गोल्ड मेडल

By भाषा | Updated: April 26, 2021 12:11 IST

Archery World Cup: दीपिका कुमारी ने अपने करियर में वर्ल्ड कप में तीसरी बार व्यक्तिगत स्वर्ण जीता है। वहीं अतनु दास का वर्ल्ड कप में ये पहला गोल्ड मेडल है।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका कुमारी का वर्ल्ड कप में तीसरा व्यक्तिगत गोल्ड मेडल हैअतनु दास ने पहली बार वर्ल्ड कप में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया हैतीन गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत का तीरंदासी वर्ल्ड कप में ये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

ग्वाटेमाला सिटी: भारतीय तीरंदाजी की सितारा जोड़ी दीपिका कुमारी और उनके पति अतनु दास ने दो व्यक्तिगत स्वर्ण जीते जिससे भारत ने विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के पहले चरण में तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया।

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी दीपिका ने अपने करियर में विश्व कप में तीसरा व्यक्तिगत स्वर्ण जीता। वहीं दास ने विश्व कप में पहला स्वर्ण अपने नाम करते हुए पुरूषों के रिकर्व व्यक्तिगत फाइनल में बाजी मारी। दोनों ने तीरंदाजी विश्व कप फाइनल के लिये क्वालीफाई भी कर लिया।

पिछले साल जून में दीपिका से विवाह करने वाले दास ने कहा ,‘‘ हम साथ में यात्रा करते हैं, अभ्यास करते हैं, प्रतियोगिता करते हैं और जीतते हैं । उसे पता है कि मुझे क्या पसंद है और मुझे पता है कि उसे क्या पसंद है ।’’

भारत के रिकर्व तीरंदाजों का यह विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है जिन्होंने दो व्यक्तिगत और एक टीम स्वर्ण जीता ।रिकर्व पुरूष वर्ग में भी भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है ।इससे पहले 2009 में जयंत तालुकदार ने क्रोएशिया में स्वर्ण जीता था ।

भारत के लिये दीपिका, अंकिता भकत और कोमलिका बारी ने टीम वर्गमें स्वर्ण जीतकर शुरुआत की । तीनों ने शूट आफ में मैक्सिको को 5 . 4 से हराया। इससे पहले भकत और दास ने अमेरिका को 6 . 2 से हराकर कांस्य जीता था ।

आखिर में दीपिका और दास ने व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण जीता । दीपिका ने अमेरिका की आठवीं वरीयता प्राप्त मैकेंजी ब्राउन को 6 . 5 से मात दी । सेमीफाइनल में उसने अलेजांद्रा वालेंशिया को 7 . 3 से हराया था । दीपिका के कैरियर का यह तीसरा स्वर्ण था जिसने साल्टलेक सिटी में 2018 में पहली बार पीला तमगा जीता था ।

जीत के बाद उसने कहा ,‘‘ दिल की धड़कनों पर काबू पाना काफी कठिन था । उससे मैं नर्वस हो रही थी । जीतकर आत्मविश्वास बढा है ।

दास ने स्पेन के डेनियल कास्त्रो को 6 . 4 से हराया । इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अंताल्या में 2016 में था जब वह चौथे स्थान पर रहे थे । उन्होंने कहा ,‘‘ अद्भुत लग रहा है । यह सपना सच होने जैसा है ।मैने इतने साल जो मेहनत की है, वह रंग लाई।

टॅग्स :तीरंदाजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

भारतपैरा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिपः नंबर-1 ओजनूर गिर्डी को 146-143 से हराकर शीतल देवी ने जीता गोल्ड, एक दिन में 3 पदक

अन्य खेलWorld Championships: पुरुष रिकर्व तीरंदाज व्यक्तिगत वर्ग में पदक की दौड़ से बाहर, भारत के लिए निराशाजनक

भारतफ्रांस पर 235-233 से रोमांचक जीत, विश्व चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक, भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास

भारततीरंदाजी विश्व कप 2025ः रजत और कांस्य पदक जीता, ज्योति सुरेखा वेन्नम ने किया कमाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!