लाइव न्यूज़ :

अंकिता ने फिलिप आईलैंड ट्राफी के पहले दौर में जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: February 14, 2021 16:55 IST

Open in App

मेलबर्न, 14 फरवरी भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने डब्ल्यूटीए टूर प्रतियोगिता के एकल मुख्य ड्रा में एलिसबेट्टा कोकिएरेटो को तीन सेट तक चले मुकाबले में हराकर रविवार को पहली जीत दर्ज की।

अंकिता ने 235,238 डॉलर पुरस्कार राशि वाले फिलिप आईलैंड ट्रॉफी के इस मैच के पहले सेट मे पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 5-7 6-1 6-2 से जीत दर्ज की।

दो घंटे 11 मिनट तक चले इस मुकाबले में जीत से उन्हें रैंकिंग में फायदा होगा। वह 181वीं स्थान से करियर के सर्वश्रेष्ठ 156वें रैंकिंग पर पहुंच जाएंगी।

अंकिता ने डब्ल्यूटीए टूर पर यारा वैली क्लासिक और थाईलैंड ओपन में भाग लिया था लेकिन वह दोनों टूर्नामेंटों के पहले दौर में हार गयी थी।

इस 28 साल की खिलाड़ी ने जीत के बाद कहा कि यहां परिस्थितियां काफी मुश्किल थी लेकिन उन्होंने इससे निपटने का तरीका ढूंढ लिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ यहां काफी तेज हवा चल रही थी। मैंने अच्छी शुरूआत की थी लेकिन वह पहले सेट में लय में थी। मैं दूसरे और तीसरे सेट में अच्छा खेली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs MI: मुंबई इंडियंस की 9 मुकाबलों में 7वीं हार, चेपॉक में सीएसके की 8 विकेट से जीत, कप्तान गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की मैच विनिंग पारी

क्रिकेटCSK vs MI: कार्तिक शर्मा का अर्धशतक, मुंबई की गेंदबाजी हुई फ्लॉप, चेन्नई ने 8 विकेट से जीता मैच

क्रिकेटCSK vs MI: कप्तान गायकवाड़ का कमाल, CSK ने 8 विकेट से MI को हराया

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd T20I: बेवन जैकब्स ने अपना पहला अर्धशतक जड़कर न्यूज़ीलैंड को दिलाई 6 विकेट से जीत, 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर

भारतपंजाब में संदीप पाठक के खिलाफ मुकदमा, आम आदमी पार्टी-भाजपा में रार तेज, जानें घटनाक्रम?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!