लाइव न्यूज़ :

अकरम ने पीसीबी प्रमुख बनने में रुचि की खबरों को खारिज किया

By भाषा | Updated: August 31, 2021 15:33 IST

Open in App

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इन खबरों को खारिज किया है कि उनकी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का अध्यक्ष बनने में रुचि है।आस्ट्रेलिया में मौजूद अकरम ने ट्वीट किया है कि पीसीबी अध्यक्ष का पद विशेषज्ञ के लिए है और वह इसके लिए तैयार नहीं हैं।इस पूर्व महान तेज गेंदबाज ने हालांकि इस बात की ना तो पुष्टि की और ना ही इनकार किया कि बोर्ड के मुख्य संरक्षक प्रधानमंत्री इमरान खान ने उन्हें इस पद की पेशकश की थी या नहीं।पूर्व कप्तान रमीज राजा को पीसीबी प्रमुख के रूप में नामित करने की प्रक्रिया की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री ने इस पद के लिए अकरम के नाम पर भी विचार किया था।प्रधानमंत्री ने रमीज को पीसीबी के निदेशक मंडल के लिए नामित किया है जो 13 सितंबर को तीन साल के लिए नए अध्यक्ष का चुनाव करेगा।पीसीबी की क्रिकेट समिति के प्रभावी सदस्य और पाकिस्तान सुपर लीग की फ्रेंचाइजी कराची किंग्स के क्रिकेट निदेशक/कोच अकरम अभी अपनी पत्नी और बेटी के साथ आस्ट्रेलिया में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसीरीज पर 3-0 से कब्जा, जिम्बाब्वे को 133 रन से हराया, 15 गेंद में फिफ्टी, फातिमा सना ने रचा इतिहास, पाकिस्तान ने बनाए 223 और मेहमान टीम 90 पर ढेर

क्रिकेटडब्ल्यूटीसी प्रणाली पर विरोध, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हाथ मिलाया?, कहा-भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को फायदा

क्रिकेटकौन हैं हुनैन शाह?, 6 गेंद में बनाने थे 5 रन, 20वें ओवर में 3 रन देकर 2 रन से टीम को दिलाई जीत?

क्रिकेट103 रन, 59 गेंद, 12 चौके और 4 छक्के?, फॉर्म में बाबर आजम, 5 साल बाद फाइनल में पेशावर जल्मी, इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों से हराया

क्रिकेटबॉल टेम्परिंग की वजह से आपसे गेंद छीनी, आपकी क्या राय है?, मुझे कुछ नहीं पता,कैमरों में देखेंगे और करेंगे बात, रमीज़ राजा ने शाहीन अफरीदी से पूछा, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!