लाइव न्यूज़ :

एआईबीए का भारतीय मुक्केबाजी संघ पर आरोप, कहा, 'पहले की भी मेजबानी फीस का भुगतान नहींं किया'

By भाषा | Updated: April 30, 2020 12:08 IST

International Boxing Association (AIBA): अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज संघ (एआईबीए) ने भारतीय मुक्केबाजी संघ पर पलटवार करते हुए कहा कि उसने पहले के आयोजनों की भी मेजबानी शुल्क का भुगतान नहीं किया है

Open in App

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज संघ (एआईबीए) ने भारतीय मुक्केबाजी संघ (बीएफआई) पर अपने दायित्वों का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने महिला विश्व चैंपियनशिप 2018 के आयोजन के मेजबानी शुल्क का लगभग दो तिहाई हिस्सा का अब तक भी भुगतान नहीं किया है। बीएफआई ने कहा था कि एआईबीए ने मेजबानी शुल्क नहीं भरने के कारण 2021 की पुरुष विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी भारत से वापस लेने में जल्दबाजी दिखायी।

इसके जवाब में विश्व संस्था ने बुधवार को बयान जारी करके भारतीय संघ पर यह आरोप लगाया। एआईबीए ने कहा, ‘‘एआईबीए को इसलिए भी यह फैसला करना पड़ा क्योंकि बीएफआई ने 2018 की एआईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के मेजबानी शुल्क का लगभग दो तिहाई हिस्सा प्रतियोगिता के 18 महीने बाद भी नहीं चुकाया है। ’’

उसने कहा, ‘‘बीएफआई को 2018 की गर्मियों में मेजबानी शुल्क चुका देना चाहिए था। एआईबीए ने बहुत धैर्य और समझदारी दिखायी और वह बाद में भुगतान करने की कई योजनाओं पर सहमत हुआ लेकिन बीएफआई ने इनका कभी सम्मान नहीं किया।’’

एआईबीए को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने वित्तीय और प्रशासनिक कुप्रबंधन के लिये निलंबित कर रखा है। उसने उस राशि का खुलासा नहीं किया जो बीएफआई को 2018 की प्रतियोगिता के लिये भुगतान करनी है। यह प्रतियोगिता दिल्ली में हुई थी। एआईबीए ने सोमवार को 2021 की पुरुष चैंपियनशिप का आयोजन सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में करने का फैसला किया था। पहले उसने इसकी मेजबानी भारत को सौंपी थी। 

टॅग्स :मुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!