लाइव न्यूज़ :

दूसरी श्रेणी के खिलाड़ियों के लिये प्रतिभा दिखाने का अच्छा मंच होगी एसीटी : मनप्रीत सिंह

By भाषा | Updated: December 10, 2021 16:23 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 10 दिसंबर भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि ढाका में आगामी एशियाई चैम्पियंस ट्राफी (एसीटी) दूसरी श्रेणी के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और मुख्य टीम में दावा पेश करने का उचित मंच प्रदान करेगी।

टूर्नामेंट पहले पिछले साल आयोजित किया जाना था जिसे कोविड-19 महामारी के कारण कई बार स्थगित कर दिया गया था। अब यह 14 से 22 दिसंबर तक आयोजित किया जायेगा।

इस साल के शुरू में टीम के ऐतिहासिक ओलंपिक कांस्य पदक विजयी अभियान के बाद यह भारत का पहला टूर्नामेंट होगा। मनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम तोक्यो खेलों की टीम में शामिल आठ खिलाड़ियों के बिना होगी जिसमें अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश भी शामिल हैं जिन्हें आराम दिया गया है।

मनप्रीत ने शुक्रवार को ढाका के लिये रवाना होने से पहले कहा, ‘‘तोक्यो ओलंपिक टीम में शामिल करीब 10 खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, यह उन खिलाड़ियों के लिये शानदार मौका है जो बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्रदर्शन करने के लिये मौका मिलने का इंतजार कर रहे थे। यह उनके लिये अपनी प्रतिभा और जज्बा दिखाने का अच्छा मंच होगा। ’’

गत चैम्पियन भारत शुरूआती दिन कोरिया के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा जिसमें बाद उसकी भिड़ंत जापान, मलेशिया, पाकिस्तान और मेजबान बांग्लादेश से होगी। यह खिताब के लिये एक पूल का टूर्नामेंट होगा।

कप्तान ने कहा, ‘‘तोक्यो ओलंपिक के बाद यह हमारा पहला टूर्नामेंट होगा इसलिये सामान्य सी बात है कि खिलाड़ी भी काफी उत्साहित होंगे। हमने भुवनेश्वर में अच्छा अभ्यास किया और मुझे लगता है कि यहां का मौसम भी ढाका के समान है तो हमें परिस्थितियों के अनुरूप ढलने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। ’’

इस शीर्ष मिडफील्डर ने कहा, ‘‘यह प्रतिस्पर्धा के हिसाब से ही नहीं बल्कि अन्य टीमों की क्षमता परखने के लिये भी अच्छा टूर्नामेंट होगा। हम एशियाई खेलों और एशिया कप से पहले अन्य एशियाई देशों की प्रगति भी भांप लेंगे। ’’

कोरिया के बाद भारत 15 दिसंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगा जिसके बाद उसका सामना 17 दिसंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। इसके बाद 18 दिसंबर को टीम मलेशिया और फिर 19 दिसंबर को जापान से भिड़ेगी।

पूल चरण से शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी जो 21 दिसंबर को खेले जायेंगे। इसके बाद फाइनल 22 दिसंबर को होगा।

वर्ष 2018 में मस्कट में हुए पिछले चरण में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता रहे थे क्योंकि लगातार बारिश के कारण फाइनल रद्द कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!