लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक के आधिकारिक खर्चों में 22 प्रतिशत का इजाफा

By भाषा | Updated: December 22, 2020 14:36 IST

Open in App

तोक्यो, 22 दिसंबर (एपी) स्थगित हो चुके तोक्यो ओलंपिक के आधिकारिक खर्चों में 22 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। स्थानीय आयोजन समिति ने मंगलवार को नया बजट जारी करते हुए यह खुलासा किया।

आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में आयोजकों ने बताया कि ओलंपिक के आयोजन का खर्चा अब 15 अरब 40 करोड़ डॉलर होगा। पिछले साल इन खेलों के आयोजन का बजट 12 अरब 60 करोड़ डॉलर था।

खेलों में एक साल के विलंब के कारण बजट में दो अरब 80 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है। अनुबंधों को नए सिरे से तैयार करने और कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के कारण खर्चों में यह इजाफा हुआ है।

ओलंपिक का आयोजन अब 23 जुलाई 2021 से होगा जबकि पैरालंपिक 24 अगस्त से होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!