लाइव न्यूज़ :

World Nurses Day 2020: कोरोना संकट के बीच नर्सों की कहानी, एक शहर में रहते हुए भी बच्चों से एक महीने से नहीं हो सकी है मुलाकात

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 12, 2020 07:22 IST

कोरोना के कारण मां को क्वारंटाइन करने से बीते एक माह से मां-बेटी की मुलाकात नहीं हो सकी. दो बार मिलना हुआ, लेकिन दूर से ही. कोरोना ने हम मां-बेटी को और मजबूत बनाया है, ऐसा सूचिता ने लोस से बोलते हुए कहा.

Open in App
ठळक मुद्देमरीजों को दवा देना, उनका ध्यान रखना, उन्हें मानसिक मजबूती प्रदान करने का काम परिचारिकाएं करती हैं. इन सभी सिस्टर्स को विश्व परिचारिका दिन निमित्त सलाम!

अकोला: एक बार इंसान को बीमारी जकड़ ले तो खून के रिश्ते भी ढीले पड़ जाते हैं. नजदीकी लोग दूर हो जाते हैं. ऐस वक्त में खून का रिश्ता नहीं होने के बावजूद मरीजों को दवा देना, उनका ध्यान रखना, उन्हें मानसिक मजबूती प्रदान करने का काम परिचारिकाएं करती हैं. इन सभी सिस्टर्स को विश्व परिचारिका दिन निमित्त सलाम!

मम्मी, बाहर कोरोना है, तुम बाहर मत जाओ, तुम लोगों को दवा देते समय मास्क पहना करो, सैनिटाइजर का उपयोग किया करो, तुम जल्दी घर आ जाओ, तुम्हारे बीना घर सूना लगता है, ऐसे छोटे-छोटे शब्दों में अपनी भावनाएं व्यक्त करती है सर्वोपचार अस्पताल में कार्यरत परिचारिका सूचिता सुधाकर टेमधरे की तीन वर्षी बेटी इशिता.

कोरोना के कारण मां को क्वारंटाइन करने से बीते एक माह से मां-बेटी की मुलाकात नहीं हो सकी. दो बार मिलना हुआ, लेकिन दूर से ही. कोरोना ने हम मां-बेटी को और मजबूत बनाया है, ऐसा सूचिता ने लोस से बोलते हुए कहा. फिलहाल सूचिता अपने परिवार से दूर रहकर कोरोना के साथ लड़ रही है. बीते दो माह से जिले में कोरोना ने हड़कम्प मचा रखा है. इस स्थिति में मरीजों की सेवा के लिए परिचारिकाओं को तैयार रहना पड़ता है.

सर्वोपचार अस्पताल की अधिपरिचारिकाएं तथा अन्य परिचारिकाएं परिवार के साथ रहने की बजाए घर से दूर छात्रावास में रह रही हैं. आमतौर पर अपनी मां के साथ रहने वाले बच्चों को उनके बगैर रहना पड़ रहा है. बीते एक माह से वे अपने परिवार को समय नहीं दे पा रही हैं. पिछले एक माह के दौरान परिचारिकाओं का केवल एक या दो बार परिवार से मिलना हुआ है, वह भी दूर से ही.

कुछ परिचारिकाएं घर पर रहती हैं, वे भी अपने बच्चों को बहला-फुसलाकर, अलग-अलग चीजों का लालच देखकर घर से बाहर निकलती हैं. लेकिन घर से बाहर निकलने के बाद ड्यूटी पर पहुंचने तक उन बच्चों की छबी उनके सामने से नहीं हटती. किंतु कोरोना की वजह से शहर में मरीजों की सेवा करने वाले हाथों की जरूरत है. इसी कारण अपने परिवार, बच्चों से उन्हें दूर रहना पड़ रहा है.

आने वाली हर चुनौती का सामना करना, अन्य की सुरक्षा के साथ अपना ध्यान रखना, ऐसी अनेक चीजें कोरोना ने सीखा दी हैं, यह हकीकत बयां की सरकारी महाविद्यालय में कार्यरत परिचारिकाओं ने.

उसके पिता ने संभाली जिम्मेदारी

अकोला के सरकारी मेडिकल महाविद्यालय की अधिपरिचारिका सूचिता टेमधरे ने कहा कि कोरोना के मद्देनजर मरीजों की सेवा जारी है. ऐसे वक्त में परिवार से मिलने की बजाए मैंने खुद को क्वारंटाइन किया है. इसी कारण बीते 9 अप्रैल से मैं छात्रावास में रह रही हूं. बेटी से मिलना नहीं होता. मेरे बगैर वह नहीं रह पाती. किंतु कोरोना संकट के दौरान मेरी ड्यूटी भी अहम है. इसी कारण उसके पिता नहीं जिम्मेदारी संभाल ली है. वे ही माता ही भूमिका अदा कर रहे हैं. 

अकोला के सरकारी मेडिकल महाविद्यालय व सर्वोपचार की सहायक परिचारिका प्रियंका जाधव का कहना है कि सभी परिचारिकाएं अपनी ड्यूटी और कर्तव्य का पालन कर रही हैं, इसमें तनीक भी संदेह नहीं है. लेकिन मरीजों की सेवा करते समय अपना ध्यान रखें, अपने अलावा परिवार की देखभाल भी जरूरी है. समाज के साथ आप सभी पर परिवार की भी जिम्मेदारी है. 'नो वर्क नो मिस्टेक' यह हमारा धर्म नहीं. हम सेवा देते हैं, मरीज ठीक होकर घर जाता है. इसके सीवा दूसरी कोई संतुष्टि नहीं. अपने काम के साथ खुद का ध्यान रखें, सुरक्षा साधनों का उपयोग करें, मदद के लिए पुकारे, एक-दूसरे की सहायता करें, परिवार के लोगों का ख्याल रखें, कोरेाना के खिलाफ जारी लड़ाई हम जरूर जीतेंगे, यह हमारी अग्निपरीक्षा है. हम सचमूच सफल होंगे. यह मेरा विश्वास है.

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रअकोला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग