लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे सरकार ने कोरेगांव-भीमा और मराठा आरक्षण आंदोलन से जुड़े कई मामले लिए वापस

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 28, 2020 09:11 IST

महाराष्ट्रः गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बताया कोरेगांव -भीमा हिंसा के 649 मामलों में से 348 वापस लिए गए हैं. इसी प्रकार मराठा आरक्षण आंदोलन से जुड़े 548 में से 460 मामले वापस लिए गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमहाविकास आघाड़ी की सरकार ने कोरेगांव-भीमा हिंसा और मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए अधिकतर मामले वापस ले लिए हैं.इनमें जो मामले गंभीर नहीं हैं उनका समावेश है.

महाविकास आघाड़ी की सरकार ने कोरेगांव-भीमा हिंसा और मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए अधिकतर मामले वापस ले लिए हैं. इनमें जो मामले गंभीर नहीं हैं उनका समावेश है. यह घोषणा गुरुवार को गृहमंत्री अनिल देशमुख ने विधान परिषद में की. पिछले कई दिनों से विभिन्न संगठनों की ओर से ये मामले वापस लेने की मांग की जा रही थी. फड़नवीस सरकार के दौरान मामले वापस लेने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आगे कुछ नहीं हुआ था.देशमुख ने बताया कोरेगांव -भीमा हिंसा के 649 मामलों में से 348 वापस लिए गए हैं. इसी प्रकार मराठा आरक्षण आंदोलन से जुड़े 548 में से 460 मामले वापस लिए गए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इनमें वे मामले शामिल नहीं हैं, जो जीवित हानि और सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान से जुड़े हैं. ये गंभीर किस्म के मामले हैं.

गृहमंत्री ने बताया कि किसान आंदोलन, नाणार परियोजना आंदोलन और अन्य आंदोलनों के दौरान दर्ज मामले भी वापस लेने पर विचार किया जा रहा है. कई संगठनों के लोगों ने जानकारी दी कि सरकार के खिलाफ बोलने पर उन पर मामले दर्ज किए गए, जबकि वे निर्दोष हैं.

देशमुख ने सदन को बताया कि कोरेगांव-भीमा हिंसा और एल्गार परिषद से जुड़ी जांच यदि गलत दिशा में की गई है तो उसकी समानांतार जांच करने का अधिकार सरकार को है. महाराष्ट्र पुलिस कानून के तहत जांच कर कार्रवाई कर सकती है या नहीं, इस बारे में विचार किया जा रहा है.

इससे पहले कांग्रेस के गुट नेता शरद रणपिसे ने आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने के लिए कोरेगांव-भीमा और एल्गार परिषद मामले की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोग नियुक्त करने की मांग की. इसके जवाब में देशमुख ने उक्त जानकारी दी.

इस बीच, विपक्ष के सदस्यों ने यह जानना चाहा कि क्या राकांपा नेता शरद पवार को जांच आयोग ने गवाह के तौर पर बुलाया है या नहीं? इस पर देशमुख ने बताया कि इसकी उन्हें जानकारी नहीं है. उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार दलितों के खिलाफ अन्याय नहीं होने देगी.

कौन से मामले वापस लिए गए

आंबेडकर वंचित बहुजन आघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने महाविकास आघाड़ी की सरकार से यह जानना चाहा है कि उसने कौन से मामले वापस लिए हैं, उसका उचित रूप से खुलासा किया जाए. उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2018 को कोरेगांव-भीमा में स्मृति स्तंभ को वंदन करने जा रहे लोगों पर हमला किया गया था. जिन लोगों ने हमले किए थे, क्या उनके मामले वापस लिए गए हैं? या फिर 3 जनवरी 2018 को आयोजित बंद के दौरान हुई हिंसा के मामले वापस लिए गए हैं?

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारभीमा कोरेगांवमहाराष्ट्रलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग