लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री मेहता को टिकट न मिलने पर समर्थकों ने भाजपा उम्मीदवार की कार पर किया हमला

By भाषा | Updated: October 4, 2019 14:49 IST

मेहता ने 2014 में घाटकोपर (पूर्व) से चुनाव जीता था लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी ने इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया। मेहता के समर्थक इसी बात से नाराज थे। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने कार का शीशा तोड़ दिया और वाहन के अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचाया।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने बताया कि इस दौरान शाह को चोट नहीं लगी। वह भीड़ के तितर बितर होने तक कार में बैठे रहे।मेहता के समर्थकों ने शाह के खिलाफ नारे लगाए और उनके नेता को टिकट नहीं मिलने का जिम्मेदार उन्हें ठहराया।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री प्रकाश मेहता को घाटकोपर से भाजपा का टिकट नहीं मिलने से नाराज उनके समर्थकों ने इस निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार पराग शाह की कार में शुक्रवार को तोड़-फोड़ की।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न सवा 11 बजे हुई जब शाह 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समूह के साथ शाह उस परिसर में जा रहे थे जहां नामांकन पत्र दायर होना था, तभी स्वयं को मेहता के समर्थक बताने वाले लोग भी वहां पहुंचे और उन्होंने शाह की कार को रोक दिया।

मेहता ने 2014 में घाटकोपर (पूर्व) से चुनाव जीता था लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी ने इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया। मेहता के समर्थक इसी बात से नाराज थे। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने कार का शीशा तोड़ दिया और वाहन के अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान शाह को चोट नहीं लगी। वह भीड़ के तितर बितर होने तक कार में बैठे रहे। मेहता के समर्थकों ने शाह के खिलाफ नारे लगाए और उनके नेता को टिकट नहीं मिलने का जिम्मेदार उन्हें ठहराया। अधिकारी ने बताया कि शाह की कार के निकट भीड़ एकत्र हो गई और सड़क यातायात बाधित हो गया। इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप करके भीड़ को तितर-बितर किया। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसमुंबईशिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग