लाइव न्यूज़ :

सुब्रमण्यम स्वामी ने मुंबई के डिब्बावालों के पक्ष में उठाई आवाज, कहा- मुश्किल हालात में महाराष्ट्र सरकार और BJP करें उनकी मदद

By नितिन अग्रवाल | Updated: August 24, 2020 07:08 IST

राज्यसभा सासंद और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मुंबई के डिब्बावालों की मदद करने के लिए महाराष्ट्र सरकार और भाजपा से अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देसुब्रमण्यम स्वामी ने मुंबई के डिब्बावालों के पक्ष में आवाज उठाई है.उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार और भाजपा को लॉकडाउन के दौरान डिब्बावालों को भूखे मरने से बचाना चाहिए.

नई दिल्ली। राज्यसभा सासंद और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मुंबई के डिब्बावालों के पक्ष में आवाज उठाई है. स्वामी ने विशिष्ठ डिलिवरी प्रणाली से दुनियाभर में खास पहचान बनाने वाले डिब्बावालों पर कोविड-19 लॉकडाउन की मार को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार और भाजपा से उनकी मदद करने की अपील की है.

उन्होंने कहा कि डिब्बावालों ने मुंबई की सेवा की है और कार्यालयों में काम करने वाले लोगों को घर का बना खाना पहुंचाया है. महाराष्ट्र सरकार और भाजपा को लॉकडाउन के दौरान उन्हें भूखे मरने से बचाना चाहिए. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यह काम अपने में यूनिक भारतीय उद्यम है और देश के विकास में योगदान किया है.

डिब्बावाले हर दोपहर घर का बना गर्मागर्म खाना दो लाख से ज्यादा मुंबईकरों के दफ्तरों में पहुंचाने के लिए मशहूर हैं. लेकिन, लॉकडाउन के चलते लगभग 5000 डिब्बावालों का धंधा कई महीनों से चौपट है. लॉकडाउन के बाद धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर वापस लौट रही है, लेकिन डिब्बावालों की हालत बहुत खराब हो चुकी है.

ज्यादातर डिब्बेवाले पुणे के नजदीक के ग्रामीण इलाकों के हैं और अपने घरों में वापस लौट चुके हैं. लॉकडाउन के अलावा निसर्ग तूफान में भी उनका बड़ा नुकसान हुआ. जिसके बाद उनकी ओर से लगातार अलग-अलग प्लेटफॉर्म से मदद के लिए अपील की जा रही है.

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीमहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा