लाइव न्यूज़ :

मुंबई में अगले 15 दिन तक निषेधात्मक आदेश लागू, झुंड में दिखे तो होगी कार्रवाई

By आकाश चौरसिया | Updated: January 25, 2024 10:31 IST

गणतंत्र दिवस और मराठा रैली के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने निषेधात्मक आदेश लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही इस सख्त नियम को गणतंत्र दिवस के लिए पर खासतौर से देखा जा रहा है। पुलिस ने यह आदेश ने 23 जनवरी से 6 फरवरी तक लागू कर दिए।

Open in App
ठळक मुद्देगणतंत्र दिवस के मद्देनजर मुंबई में अगले 15 दिन निषेधात्मक आदेश लागूझुंड में दिखे तो हो सकती है कार्रवाई- मुंबई पुलिसदूसरी तरफ मराठा आरक्षण रैली को लेकर भी पुलिस अलर्ट

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस और मराठा रैली के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने निषेधात्मक आदेश लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही इस सख्त नियम को गणतंत्र दिवस के लिए पर खासतौर से देखा जा रहा है। पुलिस ने यह आदेश ने 23 जनवरी से 6 फरवरी तक लागू कर दिए। इस आदेश को मुंबई पुलिस के ऑपरेशन विभाग में नियुक्त डिप्टी कमीशनर विशाल ठाकुर की ओर से जारी किया गया। अब, मुंबई के चप्पे-चप्पे पर डॉग स्क्वायड, बम निष्क्रिय टीम तैनात रहेगी और किसी भी गलत अंदेशा के मालूम होती ही अचानक से किसी भी स्थान पर सघन जांच की जा सकती है। इसके अतिरिक्त पुलिस की छुट्टियां भी 28 जनवरी तक रद्द कर दी गई हैं। 

वहीं, हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने एहतियादी कार्रवाई करते हुए निषेधात्म आदेश भी अगले 15 दिन यानी 23 जनवरी से 6 फरवरी तक लागू कर दिए गए हैं। पुलिस का यह आदेश ऐसे समय पर आया है जब मराठा समुदाय के एक बड़े तबके को ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जारांगे पाटिल ने रैली निकालने की घोषणा कर दी है। अब आने वाली 26 जनवरी को उन्होंने एक यात्रा निकालने का ऐलान किया है, हजारों मराठा प्रदर्शनकारियों के साथ पदयात्रा अंतावरली साराती से शुरू होगी।

हालांकि, मनोज पाटिल के मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अधिवक्ता गुंरतन सादावरते ने उनके खिलाफ महाराष्ट्र हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। इस सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से मनोज पाटिल को नोटिस भेजा गया था। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को कड़े कदम उठाने की बात भी कही है। उच्च न्यायालय के आदेश में खास बात यह रही थी कि सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था कि मनोज पाटिल के आंदोलन से किसी भी आमजन की जिंदगी प्रभावित न हो, इसे देखते हुए कदम उठाए जाएं। वहीं, जारांगे पाटिल ने घोषणा कर दी है कि यह उनका मराठा आरक्षण को लेकर आखिर संघर्ष है।

टॅग्स :मुंबईमराठा आरक्षण आंदोलनगणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग