लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने दिया फड़नवीस-पवार को नोटिस, जानें महाराष्ट्र के पूरे दिन का राजनीतिक घटनाक्रम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2019 13:52 IST

महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के बाद कांग्रेस-एनसीपी व शिवसेना की तरफ से कोर्ट में सरकार के खिलाफ शनिवार को याचिका दायर की गई थी। जिसके बाद रविवार सुबह इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनावई हुई। कल सुबह 10:30 बजे कोर्ट इस मामले में फैसला सुनाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे शक्ति परीक्षण बहुमत साबित करने का सबसे अच्छा तरीका है: सुप्रीम कोर्टशिवसेना-राकांपा-कांग्रेस के पास सरकार बनाने का मौलिक अधिकार नहीं है: तुषार मेहता

महाराष्ट्र में शनिवार सुबह देवेंद्र फड़नवीस व अजित पवार के नेतृत्व में BJP  की सरकार बनी। इसके बाद एनसीपी-कांग्रेस व शिवसेना ने संयुक्त रूप से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके कोर्ट से इस सरकार को खारिज करने की मांग की। इसके बाद कोर्ट ने आज सुबह 11:30 बजे इस मामले पर सुनवाई का समय तय किया था। कोर्ट द्वारा तय किए गए समय पर इस मामले में सुनवाई भी हुई। आइए इस मामले में ताजा घटनाक्रम  को जानते हैं-

दोपहर 12:02 बजे: उच्चतम न्यायालय ने कहा कि इसमें दो राय नहीं है कि शक्ति परीक्षण बहुमत साबित करने का सबसे अच्छा तरीका है। 

 सुबह 11: 53 बजे : केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस के पास सरकार बनाने का मौलिक अधिकार नहीं है और उनकी याचिका को मंजूरी नहीं दी जा सकती है।

 सुबह 11: 50 बजे : वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी कुछ भाजपा और निर्दलीय विधायकों की ओर से न्यायालय में पेश हुए। उन्होंने कहा कि यह याचिका बंबई उच्च न्यायालय में दायर होनी चाहिए।

 सुबह  11: 49 बजे: कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने न्यायालय से कहा कि यदि फडणवीस के पास संख्या बल है, तो उन्हें सदन के पटल पर यह साबित करने दें, अन्यथा महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए हमारे पास संख्या बल है।

 सुबह 11: 47 बजे : शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय से आज ही (रविवार) सदन में शक्ति परीक्षण कराने का निर्देश देने का अनुरोध किया।

 सुबह 11: 46 बजे: न्यायालय में महाराष्ट्र मामले की सुनवाई के दौरान सिब्बल ने कहा कि राष्ट्रपति शासन को रद्द करने की सिफारिश करने वाले राज्यपाल के फैसले से पक्षपात की ‘‘बू आती’’ है।

 सुबह 11: 44 बजे : सिब्बल ने न्यायालय से कहा कि देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार ने अजीब तरीके से शपथ ली, राज्यपाल दिल्ली से मिल रहे सीधे निर्देशों पर काम कर रहे थे।

 सुबह 11: 43 बजे : कपिल सिब्बल ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि चुनाव पूर्व गठबंधन टूट गया, तीनों दलों की चुनाव के बाद गठबंधन की कोशिशें चल रही है।

 सुबह 11: 42 बजे: राकांपा के जयंत पाटिल पार्टी के विधायक दल के नेता के तौर पर अजित पवार का स्थान लिए जाने की सूचना राज्यपाल को देने के लिए एक पत्र लेकर राज भवन पहुंचे।

 सुबह 11: 38 बजे : वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल शिवसेना की तरफ से पेश हुए और उन्होंने रविवार के दिन न्यायाधीशों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगने के साथ बहस शुरू की।

 सुबह 11: 35 बजे : उच्चतम न्यायालय ने तीनों पार्टियों की इस याचिका पर विचार करने के लिए सुनवाई शुरू की कि उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे के साथ सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाए।

 सुबह 11: 34 बजे : उच्चतम न्यायालय की पीठ देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के राज्यपाल के निर्णय को चुनौती देने वाली शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई करने के लिए बैठी।

 सुबह 11: 29 बजे : ‘लापता’ विधायक ने राकांपा में वापस आने का संकेत दिया। भाजपा सांसद ने शरद पवार से की मुलाकात

सुबह  11: 25 बजे: पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला उच्चतम न्यायालय पहुंचे।

सुबह 10:30 बजे: शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन के पास कुल 165 विधायकों का समर्थन हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर महाराष्ट्र की नयी सरकार के गठन को मंजूरी दी है। महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 30 नवंबर की समय सीमा केवल इसलिए दी गई ताकि दल बदल कराया जा सके।

सुबह 10: 10 बजे : भाजपा ने अजित पवार को राकांपा के विधायक दल के नेता पद से हटाए जाने का विरोध करते हुए इसे ‘अमान्य’ बताया। सुबह 9: 20 बजे : सूत्रों ने बताया कि राकांपा नेता अजित पवार रविवार को तड़के चर्चगेट के निकट अपने निजी आवास पहुंचे। उन्होंने शनिवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। भाषा स्नेहा नरेश नरेश

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग