लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: जेल में बंद राकांपा विधायक को फ्लैट में ले जाने के मामले में उपनिरीक्षक बर्खास्त, चार पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: October 21, 2019 00:03 IST

राकांपा विधायक रमेश कदम को शुक्रवार को बेचैनी की शिकायत के बाद ठाणे केन्द्रीय कारागार से चिकित्सकीय जांच के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया था। उसी दिन शाम में अस्पताल से लौटते समय उन्होंने घोड़बंदर रोड स्थित फ्लैट में जाने की इच्छा जताई थी।

Open in App
ठळक मुद्देउप-निरीक्षक पवार विधायक कदम को एक निजी वाहन में फ्लैट में ले गए थेचुनाव आयोग और आयकर विभाग भी इस घटना की जांच कर रहा है।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में जेल में बंद राकांपा विधायक को एक फ्लैट में ले जाने के मामले में एक उपनिरीक्षक को बर्खास्त करके चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि राकांपा विधायक रमेश कदम को शुक्रवार को बेचैनी की शिकायत के बाद ठाणे केन्द्रीय कारागार से चिकित्सकीय जांच के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया था। उसी दिन शाम में अस्पताल से लौटते समय उन्होंने घोड़बंदर रोड स्थित फ्लैट में जाने की इच्छा जताई थी।

पुलिस को जब इस बारे में गुप्त सूचना मिली तो उसने फ्लैट में छापा मारा और जहां उसे रमेश, उनके मित्र राजू खरे और पुलिस कर्मियों के साथ ही 53.46 लाख रुपये की नकदी मिली। सोलापुर के मोहोल से राकांपा विधायक कदम को सरकार द्वारा संचालित अन्नाभाउ साठे विकास निगम में 150 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं के लिए गिरफ्तार किया गया था। वह 21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मोहोल से निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय येनपुरे ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘उप-निरीक्षक रोहिदास पवार को भारतीय संविधान की धारा 311 (2) के तहत सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। चार सिपाहियों को निलंबित किया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है।’’

अधिकारी ने कहा कि घटना की पुलिस जांच में पाया गया है कि उप-निरीक्षक पवार विधायक कदम को एक निजी वाहन में फ्लैट में ले गए थे जबकि अन्य पुलिसकर्मियों से थोड़ी दूर इंतजार करने के लिए कहा था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि नकदी मोहोल सीट पर कदम के चुनाव लड़ने के लिए थी। चुनाव आयोग और आयकर विभाग भी इस घटना की जांच कर रहा है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग