लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनावः साकोली में मुकाबला हो रहा त्रिकोणीय, यहां बीजेपी की सीधी टक्कर कांग्रेस से

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 17, 2019 06:02 IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः कांग्रेस के नाना पटोले पूर्व में लाखांदुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार चुनाव जीते थे, जबकि साकोली से सेवक वाघाये भी कांग्रेस के दो बार विधायक रह चुके हैं.

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव के चलते सभी  पार्टी के नेता अपने -अपने उम्मीदवार के प्रचार में कूद पड़े हैं. समूचे महाराष्ट्र की नजर साकोली विधानसभा क्षेत्र पर टिकी हुई है, जहां पर इस बार त्रिकोणीय लड़ाई के आसार प्रबल हो रहे हैं.

धार्मिक गणवीर विधानसभा चुनाव के चलते सभी  पार्टी के नेता अपने -अपने उम्मीदवार के प्रचार में कूद पड़े हैं. ऐसे में समूचे महाराष्ट्र की नजर साकोली विधानसभा क्षेत्र पर टिकी हुई है, जहां पर इस बार त्रिकोणीय लड़ाई के आसार प्रबल हो रहे हैं.

कांग्रेस ने तगड़ा जनसंपर्क रखने वाले कांग्रेस पार्टी के राज्य के चुनाव प्रचार प्रमुख नाना पटोले को मैदान में उतारा है. भाजपा से पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके तथा कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक सेवक वाघाये वंचित बहुजन आघाड़ी की टिकट पर चुनाव में हैं. जनता की मानें तो यहां भाजपा की सीधी टक्कर कांग्रेस से ही होगी. कहा जा रहा है कि कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाने में वंचित बहुजन आघाड़ी की भूमिका अहम होगी.

एक ओर जहां भाजपा के निवर्तमान विधायक बाला काशीवार का टिकट कट जाने तथा भाजपा के ही ब्रम्हानंद करंजेकर के नामांकन वापस ले लेने से भाजपा को बागियों की कोई परेशानी नहीं है. लेकिन वंचित बहुजन आघाड़ी के सेवक वाघाये तथा कांग्रेस के नाना पटोले के स्थानीय उम्मीदवार होने से लोग असमंजस में हैं.

कांग्रेस के नाना पटोले पूर्व में लाखांदुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार चुनाव जीते थे, जबकि साकोली से सेवक वाघाये भी कांग्रेस के दो बार विधायक रह चुके हैं. लाखांदुर विधानसभा को जब साकोली विधानसभा क्षेत्र में शामिल किया गया था तब नाना पटोले इस क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर सेवक वाघाये को हराकर एक बार फिर विधायक बने थे. उसके पश्चात पटोले भाजपा की टिकट पर सांसद चुने गए थे.

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग