लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Government Hospital: 24 घंटे में 14 मरीजों की मौत, नांदेड़ और छत्रपति संभाजीनगर के बाद नागपुर सरकारी अस्पताल में हड़कंप, यहां देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2023 15:59 IST

Maharashtra Government Hospital: नांदेड़ स्थित डॉ. शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज में 30 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच 48 घंटों में 31 मरीजों और छत्रपति संभाजीनगर में एक सरकारी अस्पताल में 24 घंटे की अवधि में 18 मरीजों की मौत के तुरंत बाद इन अस्पतालों के प्राधिकारियों ने यह आंकड़े साझा किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअवधि में नौ अन्य मरीजों ने अपनी जान गंवाई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। औसतन 10 से 12 मरीजों की मौत रोजाना होती है।

Maharashtra Government Hospital: महाराष्ट्र के नागपुर में एक सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 14 मरीजों की मौत हो गई जबकि यहां के एक अन्य सरकारी अस्पताल में इसी अवधि में नौ अन्य मरीजों ने अपनी जान गंवाई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नांदेड़ स्थित डॉ. शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज में 30 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच 48 घंटों में 31 मरीजों और छत्रपति संभाजीनगर में एक सरकारी अस्पताल में 24 घंटे की अवधि में 18 मरीजों की मौत के तुरंत बाद इन अस्पतालों के प्राधिकारियों ने यह आंकड़े साझा किए हैं।

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि नागपुर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में बुधवार सुबह आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटों में 14 मरीजों की मौत हुई है। जीएमसीएच के अध्यक्ष (डीन) डॉ. राज गजभिये ने बताया कि अस्पताल की क्षमता 1900 बिस्तरों की है और औसतन 10 से 12 मरीजों की मौत रोजाना होती है।

उन्होंने बताया, ‘‘अस्पताल में जिन मरीजों की मौत होती है उनमें से ज्यादातर या तो अंतिम क्षणों में आने वाले मरीज होते हैं या फिर वे होते हैं जिन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती करने की जरूरत होती है। ऐसे मरीजों को गंभीर स्थिति में जीएमसीएच लाया जाता है।’’ उन्होंने बताया कि पूरे मध्य भारत से आए मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जाता है।

इंदिरा गांधी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (आईजीजीएमसीएच) के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि ठीक इसी तरह आईजीजीएमसीएच में 24 घंटे में नौ मरीजों की मौत हुई है। अधिकारी ने बताया, ‘‘जिन मरीजों की मौत हुई है, उनमें से अधिकतर को यहां गंभीर अवस्था में लाया गया था।

इनमें वह मरीज भी शामिल हैं, जिन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत थी।’’ उन्होंने बताया कि पूरे विदर्भ क्षेत्र के मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जाता है। अधिकारी ने बताया कि आईजीजीएमसीएच की क्षमता 800 बिस्तरों की है और रोजाना औसतन छह मरीजों की मौत होती है। अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाएं और अन्य सुविधाएं मौजूद हैं।

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्रएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग