लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: पांच साल में दोगुनी हुई मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की संपत्ति, पत्नी की भी बढ़ी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 5, 2019 08:00 IST

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने अपने चुनावी हलफनामें में दी संपत्ति की जानकारी, 4 लंबित मामले, उनके नाम एक ही कार

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस ने चुनावी हलफनामे में दी अपनी संपत्ति की जानकारीफड़नवीस और पत्नी अमृता की संपत्ति हुई पांच सालों में दोगुनी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दक्षिण-पश्चिम नागपुर विधानसभा क्षेत्र से भी शुक्रवार को उम्मीदवारी का आवेदन दाखिल किया। मुख्यमंत्री के प्रतिज्ञापत्र के अनुसार उनके नाम करीब सवा 4 करोड़ रुपए की संपत्ति है। 

पिछले पांच साल में मुख्यमंत्री की संपत्ति 107 प्रतिशत बढ़ गई है। प्रमुखता से गत 5 वर्ष में जमीन का बाजार मूल्य बढ़ने से अचल संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। 

वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत रूप से 23 लाख 3 हजार 630 रुपए की चल संपत्ति और 1 करोड़ 81 लाख 10 हजार 500 रुपए की अचल संपत्ति थी। उनकी कुल संपत्ति का आंकड़ा 2 करोड़ 4 लाख 14 हजार 130 रुपए था। 

लेकिन वर्ष 2019 में आंकड़ा 4 करोड़ 24 लाख 23 हजार 634 रुपए पर पहुंच गया। पांच साल में संपत्ति 2 करोड़ 20 लाख 9 हजार 504 रुपए बढ़ गई है। 

पत्नी अमृता की संपत्ति में भी हुआ इजाफा

उनकी पत्नी अमृता फड़नवीस के नाम पर वर्ष 2014 में 2 करोड़ 30 लाख 71 हजार 206 रुपए की संपत्ति थी. वह बढ़कर 4 करोड़ 38 लाख 97 हजार 741 रुपए हो गई है। उनकी संपत्ति में 90.27 प्रतिशत से वृद्धि हुई है। 

यह 5 साल में अमृता फड़नवीस का वेतन बढ़ने का परिणाम है। उनके नाम पर 3 करोड़ 39 लाख 58 हजार 741 रुपए की चल और 99 लाख 39 हजार रुपए की अचल संपत्ति है। 

ऐसी हैं सीएम की संपत्ति 

नगदी - 17,500 रु. डिपॉजिट - 8,29666 रु. इन्श्योरेंस पॉलिसी - 14,00,319 रु. चार पहिया वाहन (महिंद्रा एक्सयूवी)- 6, 00,000 रु. मोटर साइकिल - 7, 000 रु. सोना - 17,40,150 रु. जमीन (4.966 एकड़) - 58,40,000 रु. घर - 3,19,8900 रु.

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)Bharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग