लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी ने जारी किया अपने 5 साल के कामकाज पर 25 पेज का रिपोर्ट कार्ड, कहा, '100 में से ज्यादातर वादे पूरे'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 6, 2019 14:43 IST

BJP report card: आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपना 25 पेज का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है, कहा हमने पूरे किए अपने 100 में ज्यादातर वादे

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में बीजेपी ने जारी किया पांच साल के कामकाज पर रिपोर्ट कार्डबीजेपी का दावा हमने 2014 में किए 100 में से ज्यादातर वादे पूरे किए

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार को पिछले पांच सालों में अपने प्रदर्शन का 25 पेज का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया। पार्टी ने दावा कि उसने 2014 के महाराष्ट्र चुनावों के अपने घोषणापत्र में किए गए अपने 100 वादों में से ज्यादातर को पूरा कर दिया है। 

पार्टी अपने इस रिपोर्ट कार्ड को महाराष्ट्र के सभी वोटर्स तक पहुंचाएगी। ये काम बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।

पार्टी के मुताबिक इस रिपोर्ट कार्ड की हार्ड कॉपी हर विधानसभा क्षेत्र के वोटरों के बीच बांटा जाएगा। साथ ही पार्टी जल्द ही जारी होने वाले अपने घोषणापत्र को भी सभी मतदाताओं तक पहुंचाएगी। 

बीजेपी का दावा, पांच सालों में पूरे किए 100 में से ज्यादातर वादे

रिपोर्ट कार्ड जारी करने के बाद पार्टी के नेताओं ने दावा किया कि उन्होंने 2014 के चुनावों में किए अपने 100 वादों में से ज्यादातर पूरे किए हैं। पार्टी ने अपने पूरे किए गए प्रमुख वादों में से राज्य को लोड-शेडिंग से मुक्त बनाने और लोकल बॉडी टैक्स (LBT) हटाने को गिनाया, जिसका वादा उसने अपने पिछले घोषणापत्र में किया था। 

अन्य पूरे किए गए वादों में से कृषि और उद्योग जगत को 12 घंटे बिजली की सप्लाई, मराठा समुदाय के लिए आरक्षण, आर्थिक स्तर के आधार पर गरीबों को आरक्षण शामिल हैं।

महाराष्ट्र में बीजेपी के प्रदर्शन पर 25 पेज का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता माधव भंडारी ने कहा, 'हमने पिछले चुनावों में वोटर्स से 100 के करीब वादे किए थे और उनमें से ज्यादातर को पूरा कर दिया है।'

रिपोर्ट कार्ड में शामिल उपलब्धियों में मुंबई के इंदु मिल स्थित आंबेडर मेमोरियल का निर्माण, पत्रकारों और किसानों के लिए पेंशन शामिल हैं।

भंडारी ने कहा, 'महाराष्ट्र में पार्टी के शासन पर ऐसा रिपोर्ट कार्ड जारी करने का चलन नहीं रहा है। लेकिन हम ऐसा वोटर्स के साथ संवाद और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कर रहे हैं।' 

इससे पहले शनिवार को कांग्रेस ने भी महाराष्ट्र चुनावों के लिए एक 'युवा घोषणापत्र' जारी किया, जिसका उद्देश्य राज्य के तीन करोड़ युवाओं का ध्यान खींचना है। शनिवार को जारी घोषणापत्र को 'जागो महाराष्ट्र, अपने कल के लिए आज काम करो: युवा घोषणापत्र-महाराष्ट्र 4.0' नाम दिया गया है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग