लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की परंपराओं को इस नेता ने किया दरकिनार तो पार्टी में दिखी नाराजगी, इस्तीफे के साथ कुर्सियां भी ले गए

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 10, 2019 08:31 IST

कांग्रेस आलाकमान की ओर से घोषित प्रत्याशियों की सूची में अपनी उम्मीदों के मुताबिक नाम न मिलने पर मुंह फुलाकर बैठे पार्टी से त्याग-पत्र दे चुके विधायक सत्तार ने लगातार सीमाओं को लांघने का सिलसिला जारी रखा. पहले वह आधी रात को मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से मिलने पहुंच गए तो सोमवार को अपने असंतोष का कारण गिनाते रहे.

Open in App

लोकसभा चुनाव के टिकट बंटवारे से असंतुष्ट विधायक अब्दुल सत्तार ने कांग्रेस की परंपराओं को दरकिनार करते हुए पार्टी कार्यालय गांधी भवन से कुर्सियां उठाने तक में गुरेज नहीं किया. उनकी हरकत से जहां कांग्रेस में नाराजगी देखी गई, वहीं कुर्सियों के अभाव में पार्टी की बैठक को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में आयोजित करना पड़ा.कांग्रेस आलाकमान की ओर से घोषित प्रत्याशियों की सूची में अपनी उम्मीदों के मुताबिक नाम न मिलने पर मुंह फुलाकर बैठे पार्टी से त्याग-पत्र दे चुके विधायक सत्तार ने लगातार सीमाओं को लांघने का सिलसिला जारी रखा. पहले वह आधी रात को मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से मिलने पहुंच गए तो सोमवार को अपने असंतोष का कारण गिनाते रहे. हद तो मंगलवार को हुई जब वह पार्टी कार्यालय गांधी भवन से कुर्सियों को यह कह कर ले गए कि जिन्हें पार्टी ने उम्मीदवार चुना है, वह कार्यालय में कुर्सियां लाएंगे.हालांकि सत्तार की यह हरकत पार्टी में किसी को पसंद नहीं आयी, मगर किसी ने ज्यादा मुंह नहीं खोला और उसे उनकी जरूरत बताकर खत्म करने का प्रयास किया. मगर इन सबके चलते कांग्रेस की गांधी भवन में होने वाली बैठक को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में स्थानांतरित करनी पड़ी. पार्टी सूत्रों का कहना है कि अनेक अध्यक्ष आते हैं, जाते हैं लेकिन आज तक कोई कुर्सियां नहीं लेकर गया.यह विचित्र स्थिति सत्तार के कार्यकाल में ही देखने को मिली. सूत्रों का कहना है कि पार्टी में सत्तार की 29 तारीख के सम्मेलन का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद सही प्रतिक्रिया सामने आने की उम्मीद है. इस बीच, कांग्रेस के किसान मोर्चे की कुछ कुर्सियों को उपलब्ध कराकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया गया. साथ ही कार्यकर्ताओं से कुर्सियां उपलब्ध कराने का आह्वान भी किया गया.

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा