लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मुंबई में 31 मई तक 1 लाख बेड की व्यवस्था करने की तैयारी, केरल से बुलाए गए 50 डॉक्टर और 100 नर्सें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 26, 2020 07:04 IST

महाराष्ट्र देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है. राज्य में 50 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं जबकि 1600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के कुछ हिस्सों लातूर, अंबाजोगाई, वर्धा से भी कई डॉक्टर मुंबई बुलाए गए हैंमुंबई में 31 मई तक 1 लाख बेड की व्यवस्था करने का काम चल रहा है

अतुल कुलकर्णी

कोविड-19 संक्रमितों की बढ़ती संख्या और चिकित्सकों की कमी को देखते हुए केरल से 50 चिकित्सक और 100 नर्सें बुलाई गई हैैं. यह जानकारी मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त आई. एस. चहल ने दी. चिकित्सा शिक्षा संचालक डॉ. तात्याराव लहाने ने बताया कि राज्य के अन्य क्षेत्रों के संक्रमित अब ठीक हो रहे हैं. इसलिए लातूर, अंबाजोगाई, वर्धा से भी कुछ चिकित्सकों को मुंबई बुलाया गया है.

उन्होंने बताया कि फिलहाल वर्धा से 45 डॉक्टर मुंबई आ गए हैं. लातूर और अंबाजोगाई से 50-50 कुल 100 डॉक्टर जल्द आ रहे हैैं. मुंबई में 50 आयुर्वेदिक और निजी क्षेत्र के 250 डॉक्टर सेवा देने के लिए तैयार हो गए हैं. लहाने ने बताया कि मुंबई में 91 अस्पतालों में 12,074 बेड की व्यवस्था की गई है.

इसके अलावा विविध स्कूलों, होटलों आदि 439 स्थानों पर 45,062 बेड की व्यवस्था की गई है. कुल 57, 136 बेड उपलब्ध हैं. 31 मई तक 1 लाख बेड की व्यवस्था करने का काम चल रहा है. अगले 10 दिनों में यह व्यवस्था कर ली जाएगी.

राज्य में 70 लैब: लहाने ने बताया कि राज्य में अब 70 लैब शुरू हो गई हैं.  इनमें से 40 लैब सरकारी हैैं. अब तक 3,48, 932 संक्रमितों की जांच की गई है. सरकारी लैब की रोज की 8500 नमूनों ककी तथा निजी लैब की रोज 10,125 नमूनों की जांच करने की क्षमता है. दोनों स्थानों पर रोजाना 12 से 14 हजार जांच की जा रही हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग