लाइव न्यूज़ :

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को झटका, मुंबई पुलिस ने CAA-NRC-NPR के खिलाफ रैली करने की नहीं दी इजाजत

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 18, 2020 16:26 IST

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को CAA-NRC-NPR के खिलाफ मुंबई के आजाद मैदान में रैली करने की अनुमति नहीं मिली है। वह 21 फरवरी को रैली करना चाहते थे।

Open in App
ठळक मुद्दे CAA-NRC-NPR के खिलाफ लगातार चंद्रशेखर आजाद विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।मुंबई पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर आजाद को रैली के आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच मंगलवार (18 फरवरी) को उन्हें मुंबई पुलिस ने झटका दिया है। दरअसल, पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद को मुंबई में रैली करने की अनुमति नहीं दी है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, 'मुंबई पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद को सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ आजाद मैदान में 21 फरवरी को रैली का आयोजन करने की इजाजत नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर आजाद को रैली के आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती है।' 

चंद्रशेखर आजाद लगातार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली सरकार पर हमलावर हैं। उनका कहना है कि सरकार सीएए, एनपीआर और एनआरसी पर 'झूठ को हवा' को हवा दे रही है।  बता दें कि मुम्बई के आजाद मैदान में शनिवार को उर्दू कवि फैज अहमद की लोकप्रिय कविता 'हम देखेंगे' के पाठ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी के बीच बड़ी संख्या में महिलाओं समेत हजारों लोगों ने सीएए-एनआरसी-एनपीआर व्यवस्था का विरोध करने का आह्वान दिया था। 

'नेशनल एलायंस एगेंस्ट द सिटीजन एमेंडमेंट एक्ट, प्रोपोज्ड नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस एंड नेशनल पोपुलेशन रजिस्टर' की महाराष्ट्र इकाई ने इस 'महा-मोर्चा' प्रदर्शन का आयोजन किया था। मुम्बई के विभिन्न हिस्सों, नवी मुम्बई, ठाणे जैसे उपनगरीय क्षेत्रों और महराष्ट्र के अन्य हिस्सों से लोग इस प्रदर्शन में पहुंचे थे। 

तिरंगा लहराते हुए और सीएए-एनआरसी-एनपीआर की निंदा करने वाली तख्तियां अपने हाथों में लिये प्रदर्शनकारियों ने 'मोदी, शाह से आजादी' जैसे नारे लगाए थे। प्रदर्शनकारियों ने यह कहते हुए दस्तावेज नहीं दिखाने का संकल्प लिया था कि वे अनादि काल से भारत के नागरिक हैं। इस मौके पर सीएए-एनआरसी-एनपीआर के खिलाफ प्रस्ताव भी पारित किए गए थे। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टचंद्रशेखर आजादनेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर एनपीआरएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)महाराष्ट्रमुंबईभीम आर्मी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग