लाइव न्यूज़ :

भास्कर जाधव सत्ता के लालच में शिवसेना में शामिल हुए, सत्ता के बिना नहीं रह सकतेः राकांपा

By भाषा | Updated: September 13, 2019 17:57 IST

जाधव शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए। राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा, “जाधव बिना सत्ता के नहीं रह सकते। वह जब शिवसेना में थे तो उन्हें राकांपा उम्मीदवार के हाथों हार मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देफिर वह राकांपा में शामिल हुए (2000 में)। उसके बाद उन्हें विधान पार्षद बनाया गया।मलिक ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में जाधव को हरा कर राकांपा हिसाब बराबर कर लेगी। 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने विधानसभा से शुक्रवार को इस्तीफा देने वाले गुहागर के अपने विधायक भास्कर जाधव को आड़े हाथ लिया। पार्टी ने कहा कि जाधव, “सत्ता के बिना नहीं रह सकते।”

जाधव शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए। राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा, “जाधव बिना सत्ता के नहीं रह सकते। वह जब शिवसेना में थे तो उन्हें राकांपा उम्मीदवार के हाथों हार मिली थी।

फिर वह राकांपा में शामिल हुए (2000 में)। उसके बाद उन्हें विधान पार्षद बनाया गया। फिर विधायक बनने पर उन्हें मंत्री बनाया गया। लेकिन अब वह सत्ता के लालच में शिवसेना में शामिल हुए हैं।” मलिक ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में जाधव को हरा कर राकांपा हिसाब बराबर कर लेगी। 

राकांपा सांसद उदयन राजे 14 सितंबर को मोदी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होंगे

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के लोकसभा सांसद उदयन राजे भोंसले ने भाजपा में शामिल होने को लेकर लगाई जा रही अटकलों को खत्म करते हुये शुक्रवार को घोषणा की है कि वह शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में सत्ताधारी पार्टी में शामिल होंगे।

वीर सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और महाराष्ट्र के चार राकांपा सांसदों में से एक भोंसले ने ट्विटर पर यह घोषणा की। सोशल मीडिया साइट पर एक ग्राफिक साझा करते हुए, भोंसले ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी दिल्ली में इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा से सांसद भोंसले ने एक दिन पहले गुरुवार को पुणे में राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी। भोसले ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे आप सभी के प्यार और आशीर्वाद से सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिली। मेरे लिए उसी प्यार और आशीर्वाद को हमेशा बनाए रखियेगा।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरेUddhav Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग