लाइव न्यूज़ :

नागपुर, अजनी समेत देश के इन 17 शहरों के लिए रेलवे की खास तैयारी, बस सहित ट्रेन और मेट्रो एक ही जगह होगी उपलब्ध

By नितिन अग्रवाल | Updated: March 12, 2021 07:43 IST

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में इस संबंध में अहम जानकारी दी है। हालांकि, इसे पूरा करने की समयसीमा को लेकर कुछ साफ नहीं किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर के 17 चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने की है रेलवे की योजनानागपुर, अजनी सहित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, ग्वालियर, गांधीनगर, अयोध्या भी इन स्टेशनों में शामिल बस, ट्रेन, मेट्रो एक जगह उपलब्ध कराने के साथ पार्किंग की बेहतर व्यवस्था और दूसरी विश्वस्तरीय सुविधाएं देने की तैयारी

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के नागपुर, अजनी और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस समेत देशभर के 17 चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और बस, ट्रेन, मेट्रो एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी. रेलवे ने पहली बार इस तरह की सुविधाओं के लिए स्टेशन पुनर्विकास योजना शुरू की है.

हालांकि सरकार को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि इस कार्य को पूरा करने में कितना समय लगेगा. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि मंत्रालय ने स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत स्टेशनों पर बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की योजना बनाई है.

इसमें स्टेशन परिसर में भीड़-भाड़ रहित प्रवेश व निकास, मेट्रो और बस जैसे परिवहन के साधनों के साथ एकीकरण तथा अंतरराष्ट्रीय संकेतक और पिक, ड्रॉप और पार्किंग की बेहतर प्रणाली का भी प्रावधान किया गया है.

लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में मंत्री ने बताया कि पुनर्विकास के लिए नागपुर, अजनी और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (महाराष्ट्र) के अलावा हबीबगंज, ग्वालियर (मध्यप्रदेश), गांधीनगर, साबरमती (गुजरात), अयोध्या, गोमती नगर (उत्तरप्रदेश), सफदरजंग, नई दिल्ली स्टेशन (दिल्ली), तिरुपति, नेल्लोर (आंध्रप्रदेश), देहरादून (उत्तराखंड), अमृतसर (पंजाब), एर्णाकुलम (केरल) और पुडुचेरी (पुडुचेरी) रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है.

गोयल योजना के तहत चुने गए स्टेशनों पर काम पूरा होने के सवाल पर कोई समयसीमा बताने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि यह अपनी तरह की पहली योजना है. इसलिए विस्तृत तकनीक-वित्तीय व्यवहार्यता और स्थानीय निकायों से कई तरह की स्वीकृतियों की जरूरत होगी लिहाजा इसके लिए कोई समयसीमा बताई नहीं जा सकती.

टॅग्स :पीयूष गोयललोकसभा संसद बिलभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग