लाइव न्यूज़ :

संविदा शिक्षक की भर्ती में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र लगाकर सरकारी नौकरी हासिल करने वाले 77 अभ्यर्थियों के खिलाफ प्राथमिकी, सभी की सेवा समाप्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2023 14:07 IST

मुरैना के जिला शिक्षा अधिकारी ए के पाठक की शिकायत पर इन शिक्षकों के खिलाफ यहां सिटी कोतवाली में धोखाधड़ी एवं कूटरचित दस्तावेज लगाने के लिए यह प्राथमिकी दर्ज की गई और इन सभी की सेवा समाप्त कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिव्यांगों के लिए आरक्षित 750 पदों में से 450 पर मुरैना के दिव्यांगों की भर्ती होने का मामला सामने आया।कुछ निशक्त जनों ने लोक शिक्षण संचालनालय में फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र द्वारा शिक्षक बनने की शिकायत की थी।शिक्षक नौकरी में फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र लगाने वाले 77 शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

मुरैनाः मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में संविदा शिक्षक वर्ग-3 की भर्ती में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र लगाकर सरकारी नौकरी हासिल करने वाले 77 अभ्यर्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। मुरैना के जिला शिक्षा अधिकारी ए के पाठक की शिकायत पर इन शिक्षकों के खिलाफ यहां सिटी कोतवाली में धोखाधड़ी एवं कूटरचित दस्तावेज लगाने के लिए यह प्राथमिकी दर्ज की गई और इन सभी की सेवा समाप्त कर दी गई है।

पाठक ने मीडिया को बताया कि मध्य प्रदेश में संविदा शिक्षक वर्ग-3 की भर्ती परीक्षा में दिव्यांगों के लिए आरक्षित 750 पदों में से 450 पर मुरैना के दिव्यांगों की भर्ती होने का मामला सामने आया। उनके अनुसार इसके बाद कुछ निशक्त जनों ने लोक शिक्षण संचालनालय में फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र द्वारा शिक्षक बनने की शिकायत की थी।

उन्होंने कहा कि लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव के निर्देश पर मुरैना जिलाधिकारी अंकति अस्थाना द्वारा कराई गई जांच में 77 प्रमाण पत्र फर्जी निकले थे, जिनकी सेवा समाप्त करने के आदेश जारी हो चुके हैं।

पाठक ने बताया कि जिन लोगों ने फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र से नौकरी हासिल की, ऐसे 77 लोगों के खिलाफ बुधवार को मुरैना सिटी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई है। मुरैना सिटी कोतवाली थाने के प्रभारी योगेंद्र जादौन ने कहा कि शिक्षक नौकरी में फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र लगाने वाले 77 शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

टॅग्स :भोपालPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशपेरिस में चमकी मध्यप्रदेश की 'बाग प्रिंट' की अनूठी छाप

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?