लाइव न्यूज़ :

भोपाल में बीजेपी नेता ने नशे की हालत में पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार पति

By अंजली चौहान | Updated: June 28, 2023 10:06 IST

भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता राजेंद्र पांडे ने अपनी पत्नी की गोलीमार कर हत्या कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल में बीजेपी नेता ने पत्नी को मारी गोली हत्या के बाद फरार हुआ पतिपुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

भोपाल: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बीजेपी नेता नशे की हालत में था तभी पत्नी के साथ विवाद हो गया और गुस्से में उसने गोली चला दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार तड़के की है। भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के साईं नगर कॉलोनी में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। 

बीजेपी नेता की पहचान राजेंद्र पांडे के रूप में हुई है जिनकी तलाश में मध्य प्रदेश पुलिस जुटी हुई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) चंद्रशेखर पांडे ने एएनआई को बताया, "यह घटना शहर के रातीबड़ पुलिस स्टेशन के तहत साईं नगर कॉलोनी में मंगलवार देर रात करीब 1 बजे हुई। बीजेपी नेता राजेंद्र पांडे, जो नशे की हालत में थे, के साथ विवाद हुआ।"

जानकारी के अनुसार, नेता का पत्नी के साथ रात को किसी बात पर विवाद हुआ था और इसके बाद गुस्से में आकर उसने 12 बोर की बंदूक से अपनी पत्नी को गोली मार दी, जो उसकी कमर में लगी और उसकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि घटना के वक्त घर में राजेंद्र पांडे की बेटी और दामाद भी मौजूद थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया जाएगा। पुलिस की एक टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है ताकि आरोपी बीजेपी नेता को पकड़ा जा सके। 

बता दें कि आरोपी राजेंद्र पांडे पूर्व में बीजेपी का मंडल उपाध्यक्ष भी रह चुका है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "पार्टी में उनके वर्तमान पदनाम के बारे में हमें जानकारी नहीं है।"  

टॅग्स :भोपालBJPशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh Chouhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशपेरिस में चमकी मध्यप्रदेश की 'बाग प्रिंट' की अनूठी छाप

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?