लाइव न्यूज़ :

''पार्टी ने मुझे चुनावी टिकट दिया है, भरोसा नहीं हो रहा, लड़ने की इच्छा भी नहीं थी'', कैलाश विजयवर्गीय ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 27, 2023 08:05 IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के महासमर में भारतीय जनता पार्टी ने जीत के लिए जिन महारथियों को उतारा है, उनमें कैलाश विजयवर्गीय का नाम प्रमुख है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के चुनावी अखाड़े में भाजपा ने खेला है कैलाश विजयवर्गीय पर भारी दांवविजयवर्गीय का नाम भाजपा के उन धुरंधरों में शामिल है, जो सीधे चुनावी मैदान में कांग्रेस को टक्कर देंगेदिलचस्प बात यह है कि कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उनकी इच्छा तो चुनाव लड़ने की थी ही नहीं

इंदौर: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी जीत के लिए सभी तरह की संभावनाओं की सियासी आजमाइश कर रही है। नये प्रयोग के तहत पार्टी ने कांग्रेस को टक्कर देने के लिए अपने सभी धुरंधरों को सीधे चुनावी मैदान में उतार दिया है, जिसकी न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश में चर्चा हो रही है।

भाजपा ने चुनावी समर में जिन महारथियों को उतारा है, उनमें कैलाश विजयवर्गीय का नाम प्रमुख है। भाजपा ने उन्हें इंदौर-1 निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के इस फैसले पर हैरानी जताते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें आगामी मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं है।

उन्होंने कहा कि वो अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि बीजेपी ने उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया है। विजयवर्गीय ने इंदौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''इस संसदीय क्षेत्र में अभी बहुत काम करना है। इंदौर-1 विकास में भी नंबर वन बनेगा। हमारी जीत भी नंबर वन होगी। मेरी चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं थी। मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं पार्टी का उम्मीदवार बना हूं और पार्टी ने मुझे टिकट दिया है।"

दरअसल भाजपा ने सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला करने और चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में वैकल्पिक नेतृत्व की तलाश में मंगलवार को 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। जिसमें हैरतअंगेज तौर पर न केवल कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर से बल्कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिमनी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। तोमर राज्य में पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी हैं।

वहीं खाद्य प्रसंस्करण एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को भाजपा ने नरसिंगपुर विधानसबा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। इसके साथ ही पार्टी ने ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन कुलस्ते को निवास सीट से मैदान में उतारा गया है।

भाजपा की 39 उम्मीदवारों की सूची में जिन अन्य सांसदों को टिकट दिया गया है, उनमें सांसद गणेश मंत्री, राकेश सिंह और रीति पाठक शामिल हैं। इससे पहले भाजपा ने 17 अगस्त को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें 39 उम्मीदवारों के नाम का खुलासा किया गया था।

भाजपा ने अब मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों में से 78 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राज्य में इस साल के अंत में 230 विधानसभा क्षेत्रों में विधायक का चुनाव होना है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावकैलाश विजयवर्गीयBJPइंदौरभोपालशिवराज सिंह चौहानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशपेरिस में चमकी मध्यप्रदेश की 'बाग प्रिंट' की अनूठी छाप

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?